34 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमबॉलीवुडअभिनेता सिद्धार्थ को मिला बेस्ट स्टाइल अवॉर्ड, पत्नी कियारा को किया डेडिकेट

अभिनेता सिद्धार्थ को मिला बेस्ट स्टाइल अवॉर्ड, पत्नी कियारा को किया डेडिकेट

सिद्धार्थ मल्होत्रा को 'बॉलीवुड हंगामा अवॉर्ड्स' में 'स्टाइल अवॉर्ड' से नवाजा गया। सिद्धार्थ ने यह अवॉर्ड अपनी प्यारी पत्नी कियारा को डेडिकेट किया।

Google News Follow

Related

बॉलीवुड के कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की बीते महीने शादी हुई थी। उसके बाद कपल ने सबसे पहले दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी थी और उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों के लिए मुंबई में पार्टी का आयोजन किया था। शादी के बाद से ही दोनों कलाकार सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं शुक्रवार की रात को बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा को बेस्ट स्टाइल के अवॉर्ड से नवाजा गया। एक्टर ने अपना यह अवॉर्ड पत्नी कियारा आडवाणी को समर्पित किया है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट किया है।

अवॉर्ड लेने के दौरान सिद्धार्थ कहते हैं कि शादी के बाद यह मेरा दूसरा अवॉर्ड है, जिसमें से पहला अवॉर्ड मुझे बेस्ट एक्टर के लिए मिला था और दूसरा अवॉर्ड बेस्ट स्टाइल के लिए मिला है। इसलिए मुझे लगता है कि मेरी पत्नी कियारा काफी खुश होंगी, क्योंकि वह खुद एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं और बहुत ज्यादा स्टाइलिश भी। एक्टर की इस स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को एक्ट्रेस कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है-इस आदमी के पास मेरा पूरा दिल है। एक्ट्रेस ने वीडियो को साझा करते हुए खुशी जाहिर की है।

ये भी देखें 

बॉलीवुड डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,977फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें