36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमबॉलीवुडकोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 28वें संस्करण का आज उद्घाटन

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 28वें संस्करण का आज उद्घाटन

केआईएफएफ के उद्घाटन में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन के साथ शाहरुख खान भी शिरकत करेंगे।

Google News Follow

विश्व प्रसिद्ध कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के 28वें संस्करण का उद्घाटन गुरुवार, 15 दिसंबर को होगा। 22 दिसंबर तक चलने वाले इस फिल्म महोत्सव में दस स्थानों पर 42 देशों की 52 लघु और डाक्यूमेंट्री सहित करीब 183 फिल्में दिखाई जाएंगी।जिसमें इस कार्यक्रम का एक ‘लोगो’ भी जारी किया गया है। वहीं उद्घाटन समारोह नेताजी इनडोर स्टेडियम में होगा जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन के साथ शाहरुख खान भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहेंगी। 

फिल्म महोत्सव में सबसे पहले ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन वाली बच्चन की फिल्म अभिमान दिखाई जाएगी। वहीं बच्चन के सिने करियर के प्रदर्शन के तौर पर ‘दीवार’ और ‘काला पत्थर’ फिल्में भी दिखायी जाएगी। केआईएफएफ इस साल एक नया सेक्शन ‘गेम ऑन’ शुरू करेगा जिसके तहत ‘83’, ‘एमएस धोनी, द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘कोनी’ समेत खेल पर आधारित सात फिल्में दिखायी जाएगी। इस फिल्म फेस्टिवल में नेट पैक अवार्ड के साथ इसे 5 वर्गो में बांटा गया है। इन पांच वर्गों में मूविंग इमेज, भारतीय भाषा की फिल्में,शॉर्ट फिक्शन, डॉक्यूमेंटरी शामिल है। 

बता दें कि 28वें फिल्म महोत्सव की तैयारियां जोरों शोरों से की गई हैं जिसमें शिशिर मंच को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। सभी भाषाओं के प्ले कार्ड्स व दिग्गज अभिनेताओं के फोटो भी बड़े आकर्षक ढंग से सजाये गये हैं। इतना ही नहीं, फिल्म फेस्टिवल के नाम पर एक बस है, जिसमें तरह-तरह की फिल्मों से जुड़े चित्र लगाये गये हैं। बेहतरीन लाइटिंग से दुनियाभर के कलाकारों की तस्वीरें जगह-जगह पर सजायी गयी हैं। जो देखने में बेहद आकर्षित है।

ये भी देखें 

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा बायकॉट पठान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें