31 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबॉलीवुडसोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा बायकॉट पठान

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा बायकॉट पठान

25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म पठान।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

बॉलीवुड में आजकल फिल्में रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर जाती हैं। आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद फिल्म ब्रह्मास्त्र, रक्षाबंधन और अब शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर भी बायकॉट ट्रेंड चल रहा है। शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पठान’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए है। ट्रेलर को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने सोमवार को ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज किया। इस गाने में शाहरुख और दीपिका के बीच अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली। लेकिन ‘बेशरम रंग’ के गाने के रिलीज होने के तुरंत बाद हैशटैग बॉयकॉट पठान सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। 

लोग अलग-अलग मुद्दों को लेकर इस फिल्म के बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। कुछ लोग फिल्म के नए गाने बेशर्म रंग में दीपिका के कपड़ों को लेकर पोस्ट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे अश्लील बताते हुए फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग शाहरुख खान के पुराने वीडियोज निकाल कर उनके वैष्णो देवी मंदिर जाने को एक स्टंट बताते हुए उनका विरोध और उनकी आलोचना कर रहे हैं। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड लोगों के निशाने पर है। 

शाहरुख खान, जॉन अब्राहिम, दीपिका पादुकोण के अलावा इस फिल्म में सलमान खान का भी रोल है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने उनके लुक से पर्दा नहीं उठाया है। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा ने प्रड्यूस किया है। फिल्म की स्टोरी के राइटर भी सिद्धार्थ आनंद ही हैं। डायलॉग्स अब्बास टायरवाला के हैं और म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है। फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में शाह रुख खान और जॉन अब्राहम के बीच शानदार एक्शन दिखाई देने वाला है। दीपिका-शाह रुख और जॉन की तिकड़ी पहली पार दर्शकों को दिखाई देगी।

ये भी देखें  

काजोल और विशाल जेठवा के अभिनय से सजी फिल्म ‘सलाम वेंकी’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें