27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिका की चीन को फटकार: तवांग में भारत की कार्रवाई का किया समर्थन 

अमेरिका की चीन को फटकार: तवांग में भारत की कार्रवाई का किया समर्थन 

 कहा- हम अपने सहयोगियों के सुरक्षा के लिए कटिबद्ध हैं   

Google News Follow

भारत के अरुणाचल प्रदेश में चीन सैनिकों की गई नापाक हरकत पर अमेरिका ने कड़ी फटकार लगाई है और कहा है कि चीन पडोसी देशों को जानबूझ कर उकसा रहा है। अमेरिका ने भारत का समर्थन किया है। अमेरिका ने कहा कि हम अपने सहयोगियों  सहायता करने के लिए कटिबद्ध हैं। पेंटागन प्रेस सचिव पैड राइडर ने कहा कि चीन इंडो पैसिफिक रीजन में अमेरिकी सहयोगियों और साझेदारों को उकसाने का काम कर रहा है। जिसका हम विरोध करते हैं।

पेंटागन प्रेस सचिव ने कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग असली नियंत्रण रेखा पर बारीकी से नजर बनाये हुए हैं। पेंटागन ने नियंत्रण रेखा पर चीन द्वारा सैन्यीकरण और बुनियादी ढांचा के विस्तार पर भी आपत्ति जताई है। पेंटागन प्रेस सचिव ने कहा कि हम अपने सहयोगियों और साझेदारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने  के लिए हम कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस बीच भारत द्वारा तनाव को कम करने के लिए उठाये कदम की सराहना करते है और समर्थन करते हैं।

बता दें कि 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच तवांग के आसपास हुए झड़प के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया कि इस घटना में हमारे सेना का कोई सैनिक शहीद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सैनिकों को मामुलीं चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि जब चीनी सैनिक नियंत्रण रेखा के पास पहुंचे तो हमारे सैनिकों ने उनका डटकर मुकाबला किया और उन्हें खदेड़ दिया।

ये भी पढ़ें 

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को मिला रघुराम राजन का साथ

अमित शाह का हमला: चीनी दूतावास से फंड लेकर कांग्रेस ने क्या रिसर्च किया 

बिहार में नीतीश का जादू खत्म? 2025 में महागठबंधन का चेहरा होंगे तेजस्वी 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें