27.8 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
होमदेश दुनियाभारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को मिला रघुराम राजन का साथ

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को मिला रघुराम राजन का साथ

कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते है रघुराम राजन?

Google News Follow

Related

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आजकल राजस्थान में है। भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार को अपना सफर सवाई माधोपुर के भाड़ौती से शुरू किया। जहां राहुल गांधी के साथ आरबीआई के पूर्व गवर्नर एन रघुराम राजन शामिल हुए। रघुराम राजन ने राहुल से लंबी चर्चा भी की। यात्रा अब दौसा जिले में प्रवेश करेगी और अगले 5 दिन (19 दिसंबर) तक दौसा जिले में ही रहेगी। वहीं दौसा जिले में ही 16 दिसंबर को राहुल गांधी की यात्रा के 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं जहां राजस्थान में कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा का आधा सफर पूरा हो जाएगा। 100 दिन पूरे होने के मौके पर कांग्रेस शुक्रवार को जयपुर में एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा में लगातार अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां जुड़ रही है। इससे पहले फिल्म जगत के कई लोग यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। वहीं राहुल गांधी के साथ रघुराम राजन की तस्वीर पोस्ट करते हुए कांग्रेस ने फेसबुक पर लिखा, ”भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम मिलाते आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, नफरत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि हम होंगे कामयाब।’ 

बता दें कि रघुराम राजन को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का गवर्नर उस समय बनाया गया था, जब देश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की सरकार थी और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। राजन को कांग्रेस का करीबी माना जाता है। रघुराम राजन ने 4 सितंबर 2013 को भारतीय रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर का कार्यभार संभाला था। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद वो एकेडमिक्स की दुनिया में लौट गए थे। वहीं मोदी सरकार आने के बाद से ही रघुराम राजन ने खुलकर उनकी आलोचना करते रहे हैं। राजन ने कई बार केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर हमला बोला है और सुधार की बात कही है। ऐसे में अब राजन के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं।  

ये भी देखें 

सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बन संभालेंगे हिमाचल की कमान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,713फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें