30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमस्पोर्ट्सफीफा वर्ल्ड कप 2022: मेसी का चला जादू, फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना

फीफा वर्ल्ड कप 2022: मेसी का चला जादू, फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना

अर्जेंटीना को क्रोएशिया ने 3-0 से हराया

Google News Follow

कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मैच को अर्जेंटीना ने जीतकर आठ साल बाद फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का जादू फिर चला और अर्जेंटीना छठी बार फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया। 13 दिसंबर की रात 12.30 बजे होनेवाले फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से मात दिया। इसके साथ ही अर्जेंटीना ने क्रोएशिया से 4 साल पुराना बदला भी ले लिया। दरअसल 2018 में फुटबॉल विश्व कप के सेमीफाइनल में क्रोएशिया ने अर्जेंटीना को 3-0 से ही हराया था। अर्जेंटीना की विश्व कप के नॉकआउट मैचों में पिछले 92 सालों में यह सबसे बड़ी जीत है। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच 14 दिसंबर की रात 12:30 बजे से खेला जाना है। अब अर्जेंटीना का फाइनल में फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से मुकाबला होगा। यह मैच 18 दिसंबर को खेला जाएगा।  

मेसी ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। क्रोएशिया के खिलाफ मैच के 34 वें मिनट में पेनल्टी पर लियोनेल मेसी ने पहला गोला दागा। जबकि 39वें मिनट में जूलियन अल्वारेज ने अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल दागा। मेसी के असिस्ट पर अल्वारेज ने 69वें मिनट में एक और गोल किया। लियोनेल मेसी ने क्रोएशिया के खिलाफ मैच में उतरने के साथ और गोल करने के बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। अब अर्जेंटीना टीम का सपना विश्व कप ट्रॉफी को अपने नाम करना है। फुटबॉल विश्व कप में बतौर कप्तान लियोनेल मेसी अब तक 18 मैच खेल चुके हैं, जो एक रिकॉर्ड है। 

ये भी देखें 

नीदरलैंड बनाम अर्जेंटीना:​ ​सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, मेसी ने रचा इतिहास

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें