28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमबॉलीवुडभारत में 300 करोड़ के पार निकली फिल्म 'अवतार द वे ऑफ...

भारत में 300 करोड़ के पार निकली फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’

हॉलीवुड फिल्म का भारत में दूसरे हफ्ते का सबसे ज्यादा कलेक्शन।

Google News Follow

निर्देशक जेम्स कैमरून की नई फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने सिर्फ 14 दिन में दुनिया भर में एक अरब डॉलर का कारोबार किया। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दूसरे हफ्ते में सौ करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की है। इसके साथ ही किसी हॉलीवुड फिल्म का भारत में दूसरे हफ्ते में ये अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ रिलीज के तीसरे शुक्रवार को भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया।

बता दें कि पहले हफ्ते फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने 193.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म की कहानी काफी रोचक है जहां मूल निवासी नावी और धरती से वहां पहुंचे इंसानों के बीच का संघर्ष दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि धरती रहने योग्य बची नहीं है और एक नई बस्ती की तलाश को निकले मनुष्यों के दल में कुछ वैज्ञानिक लालची होकर पैंडोरा की प्राकृतिक संपदाएं चुराने लगते हैं। भारत में फिल्म के अंग्रेजी संस्करण ने पहले हफ्ते में ही 101.40 करोड़ रुपये कमा लिए थे। वहीं पहले हफ्ते में फिल्म के हिंदी संस्करण की कमाई 60.80 करोड़ रुपये रही थी।

ये भी देखें 

चौथे दिन गिरी ‘अवतार 2’ की कमाई

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें