28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमबॉलीवुडसिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का जलवा कायम

सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का जलवा कायम

फिल्म का वर्ल्डवाइड  कलेक्शन 1500 करोड़ रुपये।

Google News Follow

जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ‘अवतार’ के फैंस पिछले 13 साल से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में फिल्म को भारतीय दर्शकों का जबर्दस्त प्यार मिल रहा है। समुद्र और उसके बीच बसी नावी की नीली दुनिया से रूबरू कराने वाली ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं वर्ल्डवाइड भी शानदार कलेक्शन कर रही है।  

वहीं फिल्म के रिलीज होने से पहले ही ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया था। फिल्म से कई रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद की जा रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही शानदार शुरुआत की और अब वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दो दिन का कलेक्शन 100 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने 2022 की ओपनिंग में ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘आरआरआर’ जैसी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। ओपनिंग डे के मुकाबले दूसरे दिन ‘अवतार 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 5 से 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।  अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि ओपनिंग वीकेंड के दिन रविवार को ये फिल्म करीब 45 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 

ये भी देखें 

ओपनिंग डे पर ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने की ताबड़तोड़ कमाई

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें