29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमबॉलीवुडराजू श्रीवास्तव की देखरेख की जिम्मेदारी यूपी सरकार ने रेजिडेंट कमिश्नर को...

राजू श्रीवास्तव की देखरेख की जिम्मेदारी यूपी सरकार ने रेजिडेंट कमिश्नर को सौंपी

कॉमेडियन राजू की हालत बेहद गंभीर

Google News Follow

10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। तब से उनका ICU में इलाज चल रहा है। कॉमेडियन को अस्पताल में भर्ती हुए 23 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी उनकी हालत में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। पिछले दिनों इन्फेक्शन की वजह से उनको बुखार हो गया था, जिसके बाद उनके परिवारवाले और चाहनेवाले काफी चिंतित हो गए थे। हालांकि बाद में उन्हें बुखार से पूरी तरह आराम मिल गया था। 

कॉमेडियन की हालत देख कर उनके देखरेख के लिए यूपी सरकार ने रेजिडेंट कमिश्नर को जिम्मेदारी सौंप दी है। राजू श्रीवास्तव के दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर उनके साथ बनाया हुआ एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वे खुद ‘जिंदगी की यही रीत है, हार के बाद ही जीत है’ यह गाना गाते दिख रहे हैं। 

बता दें कि राजू श्रीवास्तव को कोमा में गए हुए 26 दिन हो गए हैं। इस दौरान उन्हें एक बार भी होश नहीं आया है। हालांकि राजू के हाथ-पैर में हलचल बढ़ा है। डॉक्टर्स कह रहे हैं कि उनकी रिकवरी बेहद धीमी है। उन्हें होश में आने में अभी समय लग सकता है। कॉमेडियन के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

ये भी देखें 

अमित शाह 5 सितंबर को मुंबई दौरे पर

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें