31 C
Mumbai
Tuesday, February 10, 2026
होमबॉलीवुडतुषार कालिया ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी 12' का खिताब

तुषार कालिया ने जीता ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का खिताब

तुषार ने फाइनल मुकाबले में फैजू को हराकर ट्रॉफी किया अपने नाम

Google News Follow

Related

टीवी के सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो में शामिल ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के ग्रैंड फिनाले में तुषार कालिया को विजेता घोषित किया गया। तुषार कालिया ने इस खिताब को अपने नाम किया। तुषार कालिया ने चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती है। इसके अलावा उन्होंने एक मारूति सूजुकी स्विफ्ट कार भी अपने नाम किया। बता दें कि फिनाले के शीर्ष प्रतियोगियों में तुषार कालिया, जन्नत जुबैर, फैजल शेख, मोहित मलिक, रुबीना दिलैक ने अपनी जगह बनाई थी। वहीं रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ के कलाकार रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, सिद्धार्थ जाधव और जॉनी लीवर को गेस्ट के तौर पर इस शो में शामिल किया गया था।  

कोरियोग्राफर तुषार कालिया इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। बता दें कि तुषार कालिया बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफ है। वह ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ और ‘डांस दीवाने’ जैसे रियलिटी शोज को जज कर चुके हैं। इस पूरे सीजन में उन्होंने सारे टास्क को बखूबी निभाया। हर स्टंट में उन्होंने अपनी ताकत और हुनर का परिचय दिया। हालांकि पहले से ही विजेता के रूप में तुषार को लेकर लोगों को उम्मीद थी। तुषार ने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के फाइनल मुकाबले में फैजू को हराकर ट्राफी अपने नाम किया।  

ये भी देखें 

भारतीय टीम ने जीता टी20 सीरीज का खिताब

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,234फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें