28.3 C
Mumbai
Tuesday, July 21, 2026
होमबॉलीवुड'उड़ता पंजाब' के 9 साल पूरे: शाहिद कपूर ने टॉमी सिंह को...

‘उड़ता पंजाब’ के 9 साल पूरे: शाहिद कपूर ने टॉमी सिंह को बताया अपना पसंदीदा किरदार

बोले- "ड्रग्स की ऐसी की तैसी"

Google News Follow

Related

बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को आज नौ साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म में रॉकस्टार टॉमी सिंह का दमदार किरदार निभाने वाले अभिनेता शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी इस यादगार भूमिका को फिर से याद किया। उन्होंने इसे अपने करियर का सबसे पसंदीदा और खास किरदार बताया।

शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “फिल्म को नौ साल पूरे हो गए हैं। इसमें निभाया किरदार मेरा पसंदीदा रहा है। अब ऐसे जटिल और गहरे किरदार लोगों में खासे लोकप्रिय हो रहे हैं।” उन्होंने निर्देशक अभिषेक चौबे, निर्माता अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने, विकास बहल और पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया। शाहिद ने कहा कि “इस पूरी टीम ने इस फिल्म को एक खास यात्रा बनाया, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।”

शाहिद ने अपने पोस्ट के अंत में फिल्म के मुख्य विषय ड्रग्स पर तीखा संदेश भी दिया। उन्होंने लिखा, “और हां, ड्रग्स की ऐसी की तैसी!” — जो फिल्म की थीम के प्रति उनका गहरा जुड़ाव दिखाता है। गौरतलब है कि फिल्म पंजाब में बढ़ती ड्रग्स की समस्या और उससे प्रभावित युवा पीढ़ी की सच्चाई को सामने लाती है।

‘उड़ता पंजाब’ साल 2016 में रिलीज़ हुई थी। इसे अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया था और कहानी सुदीप शर्मा के साथ मिलकर लिखी गई थी। फिल्म के निर्माता थे शोभा कपूर, एकता कपूर, समीर नायर, अमन गिल और फैंटम फिल्म्स के सहयोग से अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने।

इस क्राइम-ड्रामा फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, और दिलजीत दोसांझ जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाईं थीं। फिल्म ने न सिर्फ क्रिटिकल सराहना पाई बल्कि ड्रग्स जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे पर खुलकर चर्चा को भी हवा दी।

फिल्म को रिलीज़ से पहले सेंसर बोर्ड के साथ विवादों का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बोल्ड विषय और दमदार अभिनय के कारण फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता दर्ज की और सामाजिक जागरूकता में भी बड़ी भूमिका निभाई। आज जब ‘उड़ता पंजाब’ को 9 साल हो गए हैं, शाहिद कपूर की यह पोस्ट न सिर्फ फिल्म के महत्व को रेखांकित करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे एक अभिनेता किसी किरदार से भावनात्मक रूप से जुड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

नई शिक्षा नीति: अब BA पास छात्र भी कर सकेगा MSc, ढाई साल में मिलेगी डिग्री!

रॉबर्ट वाड्रा को ईडी का समन, लेकिन आज नहीं होंगे पेश; विदेश यात्रा का दिया हवाला​!

इंडिगो विमान को बम की धमकी, नागपुर में कराई गई आपात लैंडिंग​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,011फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें