27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमबॉलीवुड'राज' बेपर्दा, कुंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: दो ऐप्स से जब्त की गईं...

‘राज’ बेपर्दा, कुंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: दो ऐप्स से जब्त की गईं 51अश्लील फिल्में

सरकारी वकील ने बताया क्यों गिरफ्तार किये गए कुंद्रा

Google News Follow
मुंबई। पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। फ़िलहाल न्यायिक हिरासत में रखे गए राज कुंद्रा के खिलाफ कई अहम् सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। सरकारी वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि राज कुंद्रा के दो ऐप्स से 51 एडल्ट फिल्में बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कई अहम सबूत हाथ लगे हैं।
राज कुंद्रा केस में सरकारी वकील अरुणा पई ने शनिवार को कोर्ट में कहा है कि हॉटशॉट ऐप से 51 अश्लील और आपत्तिजनक फिल्में जब्त की हैं वकील ने कहा कि इन फिल्मों का सीधा कनेक्शन राज कुंद्रा से है। राज कुंद्रा और रायन थॉर्प  को गिरफ्तार क्यों किया गया इसके बारे में भी सरकारी वकील ने स्पष्ट किया। अरुणा पई ने कोर्ट को बचाया कि राज कुंद्रा अपने साथी के साथ मिलकर इस वॉट्सएप ग्रुप के चैट्स को डिलीट कर रहे था, इतना ही नहीं वह इस केस से जुड़े दूसरे सबूतों को भी नष्ट कर रहे थे, इसलिए पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा।
वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये न्यायमूर्ति ए.एस. गडकरी की पीठ को बताया है कि राज कुंद्रा और रायन थॉर्प पर ‘अश्लील कंटेंट स्ट्रीमिंग करने का गंभीर’ आरोप है और पुलिस ने ‘फोन और स्टोरेज डिवाइस से कंटेंट भी जब्त किया है”।
अरुणा पई ने यह भी कहा कि राज कुंद्रा ने उनके हॉटशॉट ऐप पर उनके बहनोई प्रदीप बख्शी के साथ एक ईमेल संदेश था, जो लंदन में एक कंपनी के मालिक हैं। न्यायमूर्ति एएस. गडकरी ने अभियोजन पक्ष को सुने बिना कोई आदेश पारित करने से इनकार कर दिया और जब अरुण पई ने अदालत को आश्वासन दिया कि पुलिस अपना जवाब दाखिल करेगी तो उन्होंने मामले को अगली सुनवाई तक टाल दिया।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें