33 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमबॉलीवुडउर्मिला का खुलासा, रंगीला के इस गाने में पहनी थीं जैकी गंजी

उर्मिला का खुलासा, रंगीला के इस गाने में पहनी थीं जैकी गंजी

Google News Follow

Related

मुंबई। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने एक रियलिटी शो में कहा कि रंगीला फिल्म का गाना ‘तन्हा -तन्हा यहां पे जीना’ गाने के शूट के दौरान अभिनेता जैकी श्रॉफ की गंजी पहनी थी। बता दें कि जी टीवी के नए रियलिटी शो जी कॉमेडी में गेस्ट के रूप में नजर आएंगी।
उर्मिला मातोंडकर अपनी 1995 की हिट फिल्म रंगीला से जुड़ा एक अनसुना किस्सा सुनाकर सभी को चौंका देंगी। असल में मुबीन सौदागर, चित्राशी रावत और गौरव दुबे द्वारा पेश किए गए इस फिल्म के स्पूफ एक्ट के बाद उर्मिला मातोंडकर ने भी इस फिल्म के सेट से जुड़ा एक मजेदार किस्सा याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने रंगीला के पॉपुलर गाने ‘तन्हा तन्हा यहां पे जीना’ के अलग-अलग सीक्वेंस के लिए जैकी श्रॉफ की गंजी पहनी थी, और इसकी वजह जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
उर्मिला ने बताया, ‘कोई नहीं जानता, लेकिन मैंने फिल्म ‘रंगीला’ के तन्हा-तन्हा गाने में जैकी श्रॉफ की गंजी पहनी थी और सच कहूं तो यह बड़ा मजेदार था। इस सीक्वेंस को बड़ा अनोखा और ताजगी भरा दिखाना था, और हमें ये कहा गया था कि काफी सोच-विचार और रिसर्च करने के बाद चीजें करें। हम इस सीक्वेंस में नेचुरल रहना चाहते थे और जब हमें हमारे कॉस्ट्यूम्स के बारे में बताया जा रहा था, तो जैकी श्रॉफ ने मुझे अपनी गंजी पहनने को कहा। मैं थोड़ी झिझक रही थी, लेकिन फिर मैं आगे बढ़ी और फिर सब कुछ भगवान के हाथों में छोड़ दिया। असल में मुझे बहुत प्यार और सराहना मिली।
तो यह नुस्खा मेरे लिए काम कर गया। ‘ फराह खान ने आगे बताया, ‘मुझे यह वाकई नहीं पता था, लेकिन मैं यह जरूर कहूंगी कि उर्मिला उस सीक्वेंस में बहुत हॉट लगीं और यह एक आइकॉनिक सीक्वेंस बन गया।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,212फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें