30 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमबॉलीवुडनया कोरोना वेरिएंट ने कौशल और कैफ के 'रंग' को किया भंग 

नया कोरोना वेरिएंट ने कौशल और कैफ के ‘रंग’ को किया भंग 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी के मेहमानों की लिस्ट की छोटी     

Google News Follow

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन, उनकी शादी फ़िलहाल सुर्खियां बटोर रही है। इंडिया टुडे के अनुसार, बताया जा रहा है कि यह चर्चित कपल 9 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंध जाएगा। वहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन की वजह से मेहमानों की कटौती करने का फैसला किया है। वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पहले कोर्ट मैरिज करेंगे।

कोरोना के नए वेरिएंट चर्चित कपल की योजना पर पानी फेर सकता है। बताया जा रहा है कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन की वजह से मेहमानों की लिस्ट छोटी करने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि युगल मेहमानों की अपनी लम्बी-चौड़ी लिस्ट पर फिर से विचार कर रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल के एक करीबी के अनुसार शादी के प्लान बनाने वालों ने योजनाकारों ने जोड़े द्वारा आमंत्रित किए जा रहे मेहमानों की संख्या पर अपनी चिंता व्यक्त की है। जबकि मेहमानों की सूची लगभग बंद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि “वे कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए मेहमानों की सूची को कम करने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी पारंपरिक शादी के लिए जयपुर जाने से पहले मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे।

ये भी पढ़ें

सब्यसाची का एक और विज्ञापन विवादों में, गंभीर और उदास मॉडल्स पर सवाल    

’83’ का एक नया पोस्टर जारी, फिल्म के प्रति बढ़ा रहा उत्सुकता   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें