25 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाशीत सत्र में हंगामा: प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई समेत 12 निलंबित ...

शीत सत्र में हंगामा: प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई समेत 12 निलंबित   

Google News Follow
शीत सत्र के पहले दिन विपक्ष के सदस्यों द्वारा संसद में अनुशासनहीनता के कारण राज्यसभा के 12 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। इसमें कांग्रेस, टीएमसी और शिवसेना के नेता शामिल हैं। बता दें कि सत्र के पहले ही दिन  मोदी सरकार ने विवादित तीन कृषि  कानून को वापस करने के लिए विधेयक लाई। इस दौरान विपक्ष के सदस्यों ने संसद में जमकर हंगामा किया।
  
जिन सांसदों को निलंबित किया गया है ,उसमें एलामारन करीम (सीपीएम), फुले देवी नेता (कांग्रेस), छाया शर्मा (कांग्रेस), आर बोरा (कांग्रेस), राजमणि पटेल (कांग्रेस), सैयद नासिर हुसैन (कांग्रेस), अखिलेश प्रसाद सिंह (कांग्रेस), बिनॉय विश्वम (सीपीआई), डोला सेना, शांता छेत्री टीएमसी, इसके शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई शामिल हैं।

बता दें कि शीत सत्र के पहले दिन लोकसभा के बाद राज्यसभा में तीनों कृषि कानून विधेयक पारित किया गया। विपक्ष के हंगामे के बावजूद बिल को मंजूर कर लिया गया। अब इस विधेयक को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद वापस हो जाएगा। तीन कृषि कानून वापसी विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किया गया। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस विधेयक को विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सदन पटल पर रखा। बता दें कि में तीन कृषि कानून लोकसभा में पास हो जाने के बाद राज्यसभा में पारित किया गया।

मालूम हो कि सिख समुदाय के गुरु नानक देव की जयंती पर पीएम मोदी ने देश को सम्बोधित करते हुए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार किसानों को तीन कृषि कानूनों के बारे में किसानों को उसके फायदे के बारे में बताने में  असमर्थ रही। इसलिए इस कानून को वापस लिया जा रहा है। उन्होंने कहा था  कि किसान अब अपने घर लौट जाएं। बावजूद इसके किसान आंदोलन पर बैठे हुए हैं।

ये भी पढ़ें 

लोकसभा के बाद राज्यसभा में पास हुआ कृषि कानून वापसी बिल 

WHO की वैज्ञानिक डॉ. सौम्या ने OMICRON को भारत के लिए बताया ‘गंभीर’    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें