29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमबॉलीवुड50 पार विक्रम भट्ट ने की दूसरी शादी

50 पार विक्रम भट्ट ने की दूसरी शादी

Google News Follow

मुंबई। अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने वाले विक्रम भट्ट ने 52 साल उम्र में दूसरी शादी है।  हालांकि उनकी शादी के एक साल हो गए हैं। उन्होंने अपनी दूसरी शादी की खबर छुपा रखी थी। बताया जा रहा है कि उनकी दूसरी पत्नी का नाम श्वेतांबरी सोनी है। बता दें विक्रम भट्ट की पहली पत्नी का नाम अदिति भट्ट था ,जिससे विक्रम भट्ट 1998 में अलग हो गए थे। दोनों एक बेटी कृष्णा है।

विक्रम और उनकी पत्नी की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  बता दें कि विक्रम भट्ट ने बीते साल की सीक्रेट तरीके से शादी कर ली थी। दोनों की शादी के बारे में किसी को एक साल तक भनक भी नहीं लगी थी। खबरों के अनुसार विक्रम भट्ट ने श्वेताबंरी सोनी के साथ शादी की है. अब करीब साल भर बाद विक्रम भट्ट की शादी का खुलासा फैंस के सामने हुआ है। टाइम्स की खबर के अनुसार हालांकि कि विक्रम भट्ट ने अभी तक शादी पर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
इससे पहले विक्रम भट्ट की पहली शादी सालों पहले अदिति भट्ट के साथ हुई थी। विक्रम और अदिति ने एक लंबे समय पर अपने रिश्ते को जिया था और फिर दोनों ने साल 1998 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था. विक्रम भट्ट और अदिति भट्ट की एक बेटी कृष्णा हैं।  विक्रम भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘तुमने मुझे अंदर से बाहर कर दिया और तुमने मुझे दिखाया कि जीवन किस बारे में है केवल आप, इकलौता जिसने मेरा दिल चुरा लिया। मैं वह सब करना चाहता हूं जो मैं सिर्फ आपको दिखाने के लिए कर सकता हूं। आपको खुद को समझाएं, केवल आप। इकलौता जिसने मेरा दिल चुरा लिया, जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार।’ खबर के अनुसार विक्रम भट्ट ने यह शादी गुपचुप तरीके से लॉकडाउन में श्वेताम्बरी सोनी से शादी की थी।
बता दें कि विक्रम भट्ट का कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रहा चूका है। विक्रम भट्ट सुष्मिता सेन के साथ लिवरीशानशिप में रहा चुके है। उनका नाम अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ भी जुड़ चुका है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें