30.3 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटफडणवीस 8 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद,बनाएंगे नया रिकार्ड  

फडणवीस 8 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद,बनाएंगे नया रिकार्ड  

Google News Follow

मुंबई। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस 7 अक्टूबर को राज्य भर के लगभग 8 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन संवाद करेंगे, जिसमें शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख और बूथ समिति के सदस्य शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने यह जानकारी दी है। भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का फैसला किया है।

इसी के तहत राज्य भर में बूथ कमेटियों और शक्ति केंद्रों का ढांचा तैयार किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी इस समय समर्थ बूथ अभियान और सेवा-समर्पण अभियान के अवसर पर राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी पृष्ठभूमि में श्री फडणवीस शक्ति केंद्र के रूप में काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ समिति के प्रमुखों के साथ-साथ बूथ समिति के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान फडणवीस पार्टी के सांगठनिक कामकाज की समीक्षा भी करेंगे। इस संवाद के माध्यम से एक ही समय में 8 लाख कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने वाले एक राजनीतिक दल के एक प्रमुख नेता का रिकॉर्ड स्थापित होगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें