बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला! ‘गोलमाल 5’ vs प्रभास vs अक्षय

'गोलमाल 5' का प्रभास और अक्षय कुमार से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश?

बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला! ‘गोलमाल 5’ vs प्रभास vs अक्षय

रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 (Golmaal 5) अगले साल रिलीज होने वाली थी। वहीं अजय देवगन की रेंजर (Ranger) इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होनी थी। लेकिन अब लग रहा है कि डेट्स को थोड़ा बहुत आगे-पीछे किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गोलमाल 5 इसी साल रेंजर की जगह रिलीज होगी। अगर ऐसा होता है तो इसका क्लैश प्रभास (Prabhas) की फौजी (Fauzi), और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एक और अनटाइटल्ड फिल्म जिसे अनीस बाज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं उससे होगा। रिपोर्ट के मुताबिक रेंजर को फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है।

हालांकि, अभी तक ‘गोलमाल 5’ के मेकर्स ने रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ‘वैरायटी इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय ने ‘रेंजर’ को 2027 तक टालने का फैसला किया है और ‘गोलमाल 5’ दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होगी। अनीस बज्मी के साथ अक्षय कुमार की अगली फिल्म भी उसी तारीख को रिलीज होने वाली है। इसलिए, अगर ‘गोलमाल 5’ के 4 दिसंबर को रिलीज होने की रिपोर्ट सच साबित होती है, तो बॉक्स ऑफिस पर अक्षय बनाम अक्षय का मुकाबला होगा।

इसी बीच, प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ उसी वीकेंड 3 दिसंबर, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी। हालांकि यह एक तेलुगु फिल्म है, लेकिन इसे हिंदी सहित कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा। गोलमाल बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। पहली गोलमाल फिल्म 20 साल पहले, 2006 में रिलीज हुई थी और गोलमाल की अन्य फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत छाप छोड़ी है।

यह भी पढ़ें-
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत
तहलका के पूर्व एडिटर तरुण तेजपाल सेक्सुअल असॉल्ट केस में दोषी
Exit mobile version