28.9 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमबॉलीवुडमनोज कुमार के निधन पर छलका जीनत अमान का दर्द

मनोज कुमार के निधन पर छलका जीनत अमान का दर्द

कहा-"अगर भारत में ऐसे दस फिल्म निर्माता हैं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने हैं, तो मनोज कुमार उनमें सबसे ऊपर हैं।"

Google News Follow

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक मनोज कुमार के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है। गुजरे दौर की लोकप्रिय अभिनेत्री जीनत अमान ने इस दुखद क्षति पर भावुक प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म रोटी, कपड़ा और मकान की एक पुरानी तस्वीर साझा की और लिखा, “मनोज कुमार के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”

मनोज कुमार और जीनत अमान की जोड़ी 1974 में आई फिल्म रोटी, कपड़ा और मकान में दर्शकों के सामने आई थी। इस फिल्म का निर्देशन खुद मनोज कुमार ने किया था, जो न सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई, बल्कि उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार रही। फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी पर आधारित थी, जो पिता की मृत्यु के बाद अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाता है। इसके गीत “मैं ना भूलूंगा” आज भी फिल्म प्रेमियों के दिलों में जीवंत हैं।

मनोज कुमार को फिल्म जगत में ‘भारत कुमार’ के नाम से पहचाना जाता था। उन्होंने सिनेमा के माध्यम से देशभक्ति को जिस तरह परिभाषित किया, वह एक मिसाल बन गया। फिल्म निर्माता सुभाष घई ने भी मनोज कुमार को याद करते हुए कहा, “अगर भारत में ऐसे दस फिल्म निर्माता हैं जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने हैं, तो मनोज कुमार उनमें सबसे ऊपर हैं।”

वहीं अभिनेता और सांसद राज बब्बर ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग करते हुए कहा, “फिल्म इंडस्ट्री ने एक रत्न खो दिया है। मनोज कुमार ने देश की गरिमा को ऊंचा किया और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने वाले सिनेमा का निर्माण किया।” मनोज कुमार न सिर्फ एक सफल अभिनेता और निर्देशक थे, बल्कि एक ऐसे संवेदनशील कलाकार थे जिन्होंने अपने काम के ज़रिए राष्ट्र प्रेम को जीवंत किया। उनके जाने से भारतीय सिनेमा का एक सुनहरा अध्याय समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें:

श्रीलंका: अनुराधापुरा के लोगों ने पीएम मोदी के आगमन पर जताई ख़ुशी!

उत्तराखंड: हरिद्वार के सराय क्षेत्र में गरजा बुलडोजर!, जमींदोज हुआ अवैध मजार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें