30 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमबिजनेसराज्य सरकार को 400 और प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपए में मिलेगी...

राज्य सरकार को 400 और प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपए में मिलेगी कोविशील्ड की एक डोज

Google News Follow

Related

पुणे। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भारत सरकार के निर्देशों के मुताबिक, कोविशील्ड वैक्सीन की नई कीमत तय की है. SII ने वैक्सीन की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपए प्रति डोज और प्राइवेट अस्पतालों के लिए 600 रुपए प्रति डोज तय करने की घोषणा की है. SII ने एक बयान में कहा, “अगले दो महीनों में वैक्सीन प्रोडक्शन को तेजी से बढ़ाएंगे. हमारी उत्पादन क्षमता का 50 फीसदी भारत सरकार के वैक्सीनेशन अभियान को और बाकी 50 फीसदी राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों को दिया जाएगा.”

कंपनी ने बताया है कि दुनिया की किसी भी दूसरी वैक्सीन की कीमतों के मुकाबले हमारी वैक्सीन सस्ती है. सीरम इंस्टीट्यूट के मुताबिक, अमेरिकी वैक्सीन की कीमत 1500 रुपए प्रति डोज, रूसी वैक्सीन की कीमत 750 रुपए और चीन की वैक्सीन की कीमत 750 रुपए प्रति डोज हैं. सीरम इंस्टीट्यूट ने यह भी कहा है कि 4-5 महीनों के बाद वैक्सीन दवाई दुकानों में मिलने लगेगी.भारत में फिलहाल दो वैक्सीन- सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ के जरिए वैक्सीनेशन अभियान जारी है. SII अभी तक भारत सरकार को 200 रुपए (जीएसटी अलग से) प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन दे रही थी. अब तक देश भर में केंद्र सरकार द्वारा वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही थी.देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 13 करोड़ से अधिक डोज लगाई गई है, जिसमें 90 फीसदी डोज कोविशील्ड की है. देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सिर्फ कोविशील्ड की डोज ही लगाई गई है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,978फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें