29.7 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेट एसी लोकल किराए में 50 प्रतिशत की कटौती - दानवे

 एसी लोकल किराए में 50 प्रतिशत की कटौती – दानवे

मध्य और पश्चिम रेलवे प्रतिदिन लगभग 80 वातानुकूलित लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित करते हैं। गौरतलब है कि मंहगा किराया होने के चलते एसी लोकल को ज्यादा यात्री नहीं मिल रहे हैं।

Google News Follow

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने शुक्रवार को घोषणा की कि मुंबई में एसी लोकल ट्रेनों का किराया 50 प्रतिशत कम किया जाएगा। दानवे ने भायखला रेलवे स्टेशन की पुनर्निर्मित धरोहर इमारत के उद्​​घाटन के अवसर पर यह घोषणा की है। इसके बाद से अब यात्रियों को लोकल एसी में यात्रा करना उनके जेब पर भारी नहीं पड़ेगा|

इस अवसर पर विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। दानवे ने कहा कि पांच किलोमीटर की दूरी के लिए मौजूदा न्यूनतम किराया 65 रुपये से घटाकर 30 रुपये कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुंबई में वातानुकूलित लोकल ट्रेनों के किराए को कम करने के लिए लंबे समय से जनता मांग कर रही थी और उन्हें मौजूदा किराए को कम से कम 20-30 प्रतिशत कम करने के सुझाव मिले थे।

हालांकि, दानवे ने यह नहीं बताया कि किराए में संशोधन कब से लागू होगा। मध्य और पश्चिम रेलवे प्रतिदिन लगभग 80 वातानुकूलित लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित करते हैं। गौरतलब है कि मंहगा किराया होने के चलते एसी लोकल को ज्यादा यात्री नहीं मिल रहे हैं।

​​यह भी पढ़ें-

Patiala Violence: दो समुदायों में हिंसा, लगे खलिस्तान के नारे 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें