29 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाPatiala Violence: दो समुदायों में हिंसा, लगे खलिस्तान के नारे 

Patiala Violence: दो समुदायों में हिंसा, लगे खलिस्तान के नारे 

सुरक्षा को लेकर पुलिस और जवानों के कड़े बंदोबस्त किये गए है| इस घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र के नागरिकों में दहशत का माहौल व्याप्त है|

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

पंजाब के पटियाला में जुलूस निकालने पर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई|इस दौरान पुलिस पर भी पथराव हुआ| मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना के मार्च को लेकर तनाव हुआ था| जुलूस में खलिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए| इस घटना में पुलिस के कई जवान भी घायल हुए हैं|

हालात बिगड़ते देख वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है|पुलिस ने हालात कंट्रोल करने के लिए कई हवाई फायर भी किए| बताया जा रहा है कि एक संगठन ने जहां पुलिस पर पथराव किया तो दूसरे ने संगठन ने पुलिस पर तलवार से हमला किया|

जानकारी के मुताबिक, शिवसैनिक खलिस्तान के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे| तभी खलिस्तान समर्थकों ने इस मार्च का विरोध किया| देखते-देखते दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प होने लगी| कुछ खलिस्तानी समर्थक लंगर भवन पर चढ़कर पत्थरबाजी करने लगे|

ऐतिहात के तौर पर क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर पुलिस और जवानों के कड़े बंदोबस्त किये गए है| इस घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र के नागरिकों में दहशत का माहौल व्याप्त है|

पुलिस के अनुसार दोनों संगठन फव्वारा चौक की तरफ जुलूस की शक्ल में जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस का कहना है दोनों के पास वहां जाने की अनुमति नहीं थी|इस हिंसक घटना में एक एसएचओ के घायल की भी हुए है| और साथ पुलिस के 3 से 4 जवान घायल हुए हैं|

यह भी पढ़ें-

Maharashtra: धुलिया के बाद अब नांदेड में पकड़ी गई तलवारें !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें