अडाणी ग्रुप का लंदन, दुबई और अमेरिका में रोड-शो, जानिए क्या है वजह

निवेशकों का भरोसा जीतना चाहता है अडाणी ग्रुप।

अडाणी ग्रुप का लंदन, दुबई और अमेरिका में रोड-शो, जानिए क्या है वजह

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से अडाणी ग्रुप के शेयरों में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी। इस वजह से अडाणी ग्रुप पर निवेशकों का भरोसा कम हो गया है। ऐसे में आज अडाणी ग्रुप अमेरिका, लंदन और दुबई में रोड-शो करने जा रहा है। इसे ‘फिक्स्ड इनकम रोड-शो’ नाम दिया गया है। इन रोड-शो के जरिए अडाणी ग्रुप अपने निवेशकों का भरोसा वापस पाने की कोशिश करेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, लंदन, दुबई और अमेरिका के कई शहरों में यह रोड-शो 7 से 15 मार्च तक होंगे। वहीं अडाणी ग्रुप के मैनेजमेंट के मेंबर्स और ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जुगशिंदर सिंह भी रोड-शो में शामिल होंगे। इससे पहले अडाणी ग्रुप ने सिंगापुर और हांगकांग में फिक्स्ड इनकम रोड-शो किया था, जो काफी सफल हुआ था। इस रोड-शो के बाद निवेशकों का भरोसा काफी हद तक बढ़ गया था। इसी बात को ध्यान में रखकर अब ये रोड-शो अन्य देशों में किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी ग्रुप के शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हिंडनबर्ग ने अडाणी ग्रुप की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया था। हालांकि, अडाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों को गलत बताया है।

ये भी देखें 

अडानी समूह के शेयरों की तेजी से LIC के निवेश में बड़ा मुनाफ़ा?

Exit mobile version