27 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमबिजनेस18 दिन बाद एक फिर बड़े पेट्रोल और डीजल के दाम 

18 दिन बाद एक फिर बड़े पेट्रोल और डीजल के दाम 

Google News Follow

Related

नई दिल्ली।18 दिन बाद मंगलवार की सुबह मुंबई, दिल्ली सहित सभी बड़े शहरों में तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 90.55 रुपये और डीजल 80.91 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 15 पैसा और डीजल 16 पैसा महंगा हुआ है। मुंबई 96.55, पेट्रोल रुपये/लीटर, जबकि डीजल 87.98,रुपये/लीटर  चेन्नई 92.95 पेट्रोल रुपये/लीटर जबकि डीजल  85.90रुपये/लीटर , कोलकाता में में 90.76 पेट्रोल रुपये/लीटर तो  डीजल 83.78 रुपये/लीटर , दिल्ली 90.55 पेट्रोल रुपये/लीटर जबकि डीजल 80.91 रुपये/लीटर बिक रहा है।  पेट्रोल-डीजल का रेट पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। बता दें कि 5 विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल का दाम बड़ा है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,279फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें