एयर इंडिया की एक फ्लाइट में एक यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, जिससे विमान में हड़कंप मच गया। इस शख्स ने सही पासकोड भी डाला, लेकिन कैप्टन ने सुरक्षा के मद्देनजर दरवाजा नहीं खोला, यह अपहरण की आशंका को ध्यान में रखते हुए किया गया। घटना के समय यह यात्री अपने आठ अन्य साथियों के साथ यात्रा कर रहा था। सभी यात्रियों को तुरंत सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के हवाले कर दिया गया। यह फ्लाइट बेंगलुरु से वाराणसी जा रही थी।
एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा, “हमें मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से जानकारी मिली कि एक यात्री टॉयलेट की तलाश के दौरान कॉकपिट के प्रवेश क्षेत्र में पहुंच गया। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि विमान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और कोई चूक नहीं हुई। लैंडिंग के समय संबंधित अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई और फिलहाल इसकी जांच जारी है।”
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि घटना में किसी भी यात्री या चालक दल को नुकसान नहीं हुआ और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:
बिहार चुनाव से पहले चिराग के चाचा ने बढ़ा दी नीतीश की टेंशन!
ट्रंप फैसलों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया से भड़के पूर्व राजनयिक, भाजपा खुश!
पाकिस्तानी लाइव टीवी पर ‘आतंकी’ पैनलिस्ट का ‘गोली चलवा दो’ बयान!



