27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमबिजनेसभारत में एप्पल की धमाकेदार पहली तिमाही, जल्द खुलेगा नया रिटेल स्टोर

भारत में एप्पल की धमाकेदार पहली तिमाही, जल्द खुलेगा नया रिटेल स्टोर

इसके अलावा, यूएई में एक नया फिजिकल रिटेल स्टोर और सऊदी अरब में ऑनलाइन स्टोर शुरू किया जाएगा।

Google News Follow

एप्पल इंक ने 2025 की पहली तिमाही में भारत सहित दुनिया के कई बाजारों में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड कमाई दर्ज की है। कंपनी की वैश्विक आय जनवरी से मार्च के बीच 95.4 अरब डॉलर रही, जो सालाना आधार पर 5 प्रतिशत अधिक है। साथ ही प्रति शेयर आय (EPS) में भी 8 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है, जो अब 1.65 डॉलर तक पहुंच गई है।

कंपनी के सीईओ टिम कुक ने तिमाही परिणाम जारी करते हुए बताया कि “एप्पल ने मजबूत तिमाही नतीजे जारी किए हैं, जिसमें सर्विसेज में दोहरे अंकों की वृद्धि हुई है।” उन्होंने कहा कि भारत में एप्पल का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है और कंपनी साल के अंत तक भारत में एक नया रिटेल स्टोर खोलने की योजना बना रही है। इसके अलावा, यूएई में एक नया फिजिकल रिटेल स्टोर और सऊदी अरब में ऑनलाइन स्टोर शुरू किया जाएगा।

टिम कुक ने यह भी जानकारी दी कि कंपनी ने हाल ही में iPhone 16E के रूप में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है। इसके साथ ही एप्पल सिलिकॉन टेक्नोलॉजी से लैस नए मैक और आईपैड लॉन्च किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने बीते एक दशक में अपने कार्बन उत्सर्जन में 60 प्रतिशत तक की कटौती की है, जो पर्यावरणीय प्रतिबद्धताओं की दिशा में एक बड़ा कदम है।

सॉफ्टवेयर क्षेत्र में भी एप्पल ने आईओएस 18.4 को जारी किया है, जिसमें एप्पल इंटेलिजेंस अब फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली, स्पेनिश, जापानी, कोरियाई और चीनी सहित कई भाषाओं में उपलब्ध है।

कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी केवन पारेख ने बताया कि मार्च तिमाही में ऑपरेशनल कैश फ्लो 24 अरब डॉलर रहा, जिससे एप्पल ने अपने शेयरधारकों को कुल 29 अरब डॉलर लौटाए हैं। कंपनी के निदेशक मंडल ने आम शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 0.26 डॉलर का कैश डिविडेंड घोषित किया है, जो कि पिछले साल की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है। यह डिविडेंड 15 मई 2025 को वितरित किया जाएगा, जिसकी रिकॉर्ड डेट 12 मई तय की गई है।

भारत में एप्पल की तेजी से बढ़ती उपस्थिति और आगामी रिटेल स्टोर की योजना से यह स्पष्ट है कि कंपनी भारतीय बाजार को अपनी दीर्घकालिक रणनीति का एक अहम केंद्र बना रही है।

यह भी पढ़ें:

हिंदुओं को धोखा दे रहे राहुल गांधी : कल्कि धाम के आचार्य प्रमोद कृष्णम!

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने 17वीं बार किया ‘क्लीन स्वीप’!

आतंकी पन्नू के जहरीले बयान: भारतीय सिख सैनिकों को पाकिस्तान के पक्ष में भड़काने की कोशिश!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें