कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 की बढ़ोतरी

होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ता बोझ, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 की बढ़ोतरी

Commercial LPG cylinder price hiked by ₹993

देशभर में 1 मई से कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। 19 किलो के सिलेंडर की कीमत में ₹993 की भारी वृद्धि होने से रेस्टॉरेंट और हॉटल क्षेत्र को बड़ा आर्थिक झटका लग चूका है। राजधानी दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत अब लगभग ₹3071.50 तक पहुंच गई है, जबकि मुंबई में भी दर ₹3000 के आसपास हो गए हैं।

यह बढ़ोतरी केवल व्यावसायिक उपयोग वाले सिलेंडरों पर लागू की गई है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे आम नागरिकों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन बाहर खाना महंगा होने की संभावना बढ़ गई है।

इस दरवृद्धि का सबसे अधिक असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, केटरिंग सेवाओं और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं पर होगा। ये सभी व्यवसाय बड़े पैमाने पर 19 किलो के सिलेंडर पर निर्भर होते हैं। अचानक हुई इस बड़ी बढ़ोतरी से उनका खर्च बढ़ेगा और कई जगह खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाए जा सकते हैं।

इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान युद्ध  है। खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर भारत में एलपीजी के दामों पर पड़ा है। पिछले कुछ महीनों से व्यावसायिक सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। मार्च और अप्रैल में भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी और अब मई की शुरुआत में कीमतों ने बड़ी छलांग लगाई है।

इस बीच, पेट्रोल और डीजल के दाम फिलहाल स्थिर रखे गए हैं। घरेलू सिलेंडर के दाम भी नहीं बदले गए हैं, जिससे सीधे तौर पर घरेलू बजट पर असर को कम करने की कोशिश की गई है। कुल मिलाकर, कमर्शियल गैस सिलेंडर की इस बड़ी मूल्यवृद्धि से महंगाई बढ़ने की आशंका है। आने वाले दिनों में होटल का खाना, फास्ट फूड और अन्य खाद्य पदार्थ महंगे हो सकते हैं। अंततः इसका असर आम ग्राहकों पर ही पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:

दाभोलकर हत्या मामले में शरद कलसकर को जमानत; गवाहों के बयानों पर उच्च न्यायलय ने उठाए सवाल

जेपी मॉर्गन की वरिष्ठ मैनेजर पर कर्मचारी के यौन शोषण और नस्लीय उत्पीड़न के आरोप

मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की याचिका ख़ारिज

Exit mobile version