29 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमक्राईमनामामहादेव ऐप मामला: Dabur के टॉप अधिकारियों की सट्टेबाजी में एंट्री, केस...

महादेव ऐप मामला: Dabur के टॉप अधिकारियों की सट्टेबाजी में एंट्री, केस दर्ज     

Google News Follow

Related

महादेव ऐप केस एक ओर जहां बॉलीवुड के नेता फंसे थे, अब इसमें बिजनेस से जुड़े एक कंपनी के अधिकारी का भी नाम सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Dabur डाबर ग्रुप के एक टॉप अधिकारी भी महादेव ऐप के दलदल में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने  उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने महादेव ऐप केस अब तक 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें आयुर्वेदिक दवाएं बनाने वाली डाबर ग्रुप के डायरेक्टर गौतम बर्मन और चेयरमैन मोहित बर्मन का भी नाम सामने आया है। इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ फ्रॉड और जुआ खेलने की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार, कुल 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें से एक आरोपी अज्ञात है। जबकि मोहित बर्मन 16 वें नंबर पर आरोपी बनाया गया है, जबकि शिकायत में गौरव बर्मन को 18 वें  नंबर का आरोपी बनाया गया है।

 अभिनेता साहिल खान का इस केस में 26वें नंबर पर नाम है। साहिल खान पर महादेव ऐप से संबंधित एक और ऐप चलाने का आरोप है। उनका नाम प्रमोटर के तौर पर शामिल नहीं किया गया बल्कि ऑपरेशन में शामिल होने और उसके जरिये मुनाफा कमाने का आरोप है। बता दें कि एक साहिल खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे महादेव ऐप की दुबई में होने वाली पार्टी में दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें         

 

मुजफ्फरनगर में अनियंत्रित कार ट्रक में घुसी, छह लोगों की मौत 

बिहार में दरोगा को बालू माफिया ने ट्रैक्टर से कुचला, शिक्षामंत्री ने बताया सामान्य…               

बिहार में दरोगा को बालू माफिया ने ट्रैक्टर से कुचला, शिक्षामंत्री ने बताया सामान्य…               

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,183फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें