30 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबिजनेसअनिल अग्रवाल बड़ी डील से पहले खाते हैं यह चीज, कहा- मेरा...

अनिल अग्रवाल बड़ी डील से पहले खाते हैं यह चीज, कहा- मेरा लकी चार्म  

किसी भी बड़े इवेंट से पहले मै दही और चीनी जरूर खाता हूं। बचपन में मेरी मां जी खिलाया करती थीं।'    

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

कारोबार का बड़ा साम्राज्य खड़ा करने वाले अनिल अग्रवाल किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अनिल अग्रवाल का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। लेकिन अपनी मेहनत और काबलियत के बल पर अनिल अग्रवाल वेदांता ग्रुप के चेयरमैन तक का सफर तय किया है। उद्योगपति अग्रवाल  हमेशा अपने सफलता के बारे में बातें करते रहते है। वे सोशल मीडिया पर अक्सर इस बारे में लोगों को बताते रहते हैं। अब उन्होंने  सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें  उन्होंने बताया है कि आज भी कोई बड़ी डील से पहले क्या करते और क्या खाते हैं।

सफलता के बड़े राज: दरअसल, अनिल अग्रवाल सोशल मीडिया पर अपने जीवन की यात्राओं के बारे में बताते रहे हैं। उद्योगपति महिंद्रा की तरह ही अनिल अग्रवाल भी अपने पोस्ट कई ऐसे पहलुओं को जाहिर करते रहते जिसके बारे में लोग जानकार हैरान तो होते ही हैं,उनकी तारीफ़ भी करते हैं। अनिल अग्रवाल ने एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने अपनी सफलता के बड़े राज को उजागर किया है। उन्होंने पोस्ट लिखा है ,’ किसी भी बड़े इवेंट से पहले मै दही और चीनी जरूर खाता हूं। बचपन में मेरी मां जी खिलाया करती थीं।’

लकी चार्म: उन्होंने लिखा है ,” बड़ी स्पीच,इवेंट या डील से पहले दही चीनी खाना एक परम्परा नहीं ,बल्कि मेरे मेरी मांजी का आशीर्वाद है। ‘ वैसे लोग इसे स्वीट योगर्ट या मीठा दही कह कहते हैं। लेकिन मेरे लिए तो आज भी यह घर का खूबसूरत याद है। यह मेरे लिए पुराना और अच्छा लकी चार्म है।  वेदांता लिमिटेड खड़ा करने वाले अनिल अग्रवाल माइनिंग  के साथ ही कई अन्य कारोबार में कामयाबी हासिल की है। अब वे सेमीकंडक्टर में भी भारत को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ा कदम उठा चुके हैं। अब वेदांता ग्रुप फॉक्सकॉन'(VEDANTA -FOXCONN)  के साथ मिलकर भारत सेमीकंडक्टर  बनाएंगे।

ये भी पढ़ें 

श्रद्धा वालकर मर्डर केस: आरोपियों का होगा ‘नार्को टेस्ट’, कोर्ट ने दी इजाजत

…तो क्या श्रद्धा की हत्या की गई ?, किरण बेदी ने ​दी​ प्रतिक्रिया ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें