28 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमबिजनेससाइरस मिस्त्री की मौत 

साइरस मिस्त्री की मौत 

Google News Follow

मुंबई अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के सूर्या नदी मार्ग पर एक दुर्घटना में टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को मौत हो गई। यह घटना मुंबई से सटे पालघर के चारोटी पुल पर हुई। बताया जा रहा है कि मार्ग पर डिवाइडर से धक्का लगाने से यह घटना हुई। वे गुजरात से अपनी कार से मुंबई लौट रहे थे। इस हादसे में साइरस का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे।  इस घटना में कार में सवार दो लोग की मौत हो गई। उन्होंने लंदन से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी ।

साइरस मिस्त्री दिसंबर 2012 में टाटा संस के छठवें अध्यक्ष बने थे। लेकिन कुछ विवादों के कारण उन्हें 2016 में उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा। साइरस मिस्त्री के बाद इस पद पर एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष पद  का कार्यभार संभाला था। साइरस मिस्त्री उद्योगपति पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के सबसे छोटे हैं। साइरस मिस्त्री के पिताजी पलोनजी शापूरजी मिस्त्री एक आयरिश महिला से शादी किये थे। साइरस मिस्त्री का जन्म आयरलैंड में हुआ है।


साइरस मिस्त्री के निधन पर पीएम मोदी में शोक जताया है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि साइरस मिस्त्री का असमय निधन स्तब्ध करने वाला है। जो भारत के इकोनॉमिक पावर में विश्वास करते थे।  उनका निधन  उद्योग जगत के लिए बड़ी क्षति है। उनके परिवार संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

ये भी पढ़ें 

2047 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत- बीपीआर सुब्रमण्यम

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें