‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 4 दिन में 600 करोड़ पार; ‘गदर 2’ को छोड़ा पीछे

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 4 दिन में 600 करोड़ पार; ‘गदर 2’ को छोड़ा पीछे

"This is the new India...it will enter your home and strike you down": The powerful teaser for 'Dhurandhar 2' has been released.

आदित्य धर की निर्देशित ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ही वीकेंड में इतिहास रच दिया है। रणवीर सिंग स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब यह 1000 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है।

गुढ़ी पाडवा के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 691.32 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं भारत में फिल्म ने 454.12 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है। उम्मीद है कि आधिकारिक आंकड़े आने पर यह आसानी से 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

धुरंधर: द रिवेंज ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। इसने गदर 2 (692.3 करोड़), जेलर (607.3 करोड़) और सालार (614.6 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

रविवार को ही फिल्म ने 114.85 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की, जो इसके शानदार वीकेंड को दर्शाती है।

 धुरंधर का भारत में नेट कलेक्शन:

अब फिल्म की नजर पीके (750.3 करोड़), छावा (788.6 करोड़) और स्त्री 2 जैसे बड़े रिकॉर्ड्स पर है। जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उससे यह जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जहां से अब तक करीब 149.35 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है।

अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो धुरंधर: द रिवेंज न केवल 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करेगी, बल्कि अपने पहले पार्ट के 1307.35 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकती है और भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप लिस्ट में शामिल हो सकती है।

फिल्म में रणवीर सिंग के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। शानदार कमाई के साथ-साथ फिल्म अपने कंटेंट, थीम, म्यूजिक और राजनीतिक संकेतों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है, जिससे यह सिर्फ बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि सामाजिक स्तर पर भी बहस का विषय बन गई है।

यह भी पढ़ें:

20 लाख अमेरिकी डॉलर दीजिए और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाज ले जाइए!

युद्ध के चलते 1,500 अंक टूटा सेंसेक्स; बाजार के लगभग सभी क्षेत्रों में भारी गिरावट!

लैंडिंग के दौरान फायर ब्रिगेड के ट्रक से ही भिड़ गया एयर कनाडा का विमान

Exit mobile version