35 C
Mumbai
Sunday, March 8, 2026
होमबिजनेसअमेरिका में मंदी: टेस्ला के शेयर में भारी गिरावट, चौथे नंबर पर...

अमेरिका में मंदी: टेस्ला के शेयर में भारी गिरावट, चौथे नंबर पर गौतम अडानी

टेस्ला, गूगल, फेसबुक और अमेजन जैसी कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट

Google News Follow

Related

अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सेशन में बड़ी गिरावट देखने को मिली।अमेरिका के बाजार में आई इस आंधी में दुनिया के सबसे अमीर शख्स को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिकी बाजार में आई इस मंदी के कारण दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की संपत्ति में करीब 13.3 अरब डॉलर (1,08,587 करोड़ रुपये) की गिरावट आ गई है। बाजार में आई इस गिरावट के बीच दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर 6.81 फीसदी लुढ़क गए। इस दौरान टेस्ला, गूगल, फेसबुक और अमेजन जैसी कंपनियों के शेयर भी बुरी तरह गिर गए।  

वहीं, जेफ बेजोस की कंपनी अमेजन के शेयरों में भी कमजोरी आई है जिसका शेयर 2.72 फीसदी तक टूट गया हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार उनकी संपत्ति में करीब 3.22 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वहीं फेसबुक के शेयराें में 3.67 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इससे जुकरबर्ग की संपत्ति भी 1.82 अरब डॉलर घट गई है। भारत के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी की संपत्ति भी 3.51% घट गई है। उनकी संपत्ति अब 128 बिलियन डॉलर रह गई है और जिसके बाद वो इस लिस्ट में दूसरे से चौथे स्थान पर आ गए हैं। 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर द्वारा जारी सूची के अनुसार इस वर्ष करीब 13.1 अरब डॉलर की संपत्ति गँवाने के बाद एलन मस्क पहले नंबर पर हैं। 55 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले जेफ बेजोस 138 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं इस वर्ष अब तक कुल 48 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले बर्नार्ड अर्नाल्ट 129 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। और भारत के कारोबारी गौतम अदाणी चौथे स्थान पर हैं।   

ये भी देखें 

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,038फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें