27.7 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमबिजनेसदुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी

अडानी की कुल संपत्ति 154 बिलियन डॉलर हो गई

Google News Follow

लगातार देश का नाम रोशन कर रहे भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी ने इतिहास रच दिया है। गौतम अडानी ने दुनिया के अमीर लोगों की सूची में एक पायदान की छलांग लगाई है। इसके साथ ही गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अरबपतियों की सूची में एलन मस्क के बाद अब भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडानी का ही नाम है। बता दें कि दो दिन पहले यानी गुरुवार को गौतम अडानी की नेटवर्ड में 4 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ था। जिसके बाद उनकी कुल नेटवर्थ 154 बिलियन डॉलर हो गई है। हालांकि बीते कुछ समय से उनकी संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की संपत्ति में इस वर्ष रिकॉर्डतोड़ 72 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। जबकि बीते पांच वर्षों में अडानी की संपत्ति में 140 अरब डॉलर की तेजी देखने को मिली है। 

वहीं दूसरी ओर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स रहे अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की नेटवर्थ में बीते दिन बड़ी गिरावट देखने मिली है। बीते गुरुवार को उनकी नेटवर्थ 2 बिलियन डॉलर कम हो गई है। इसके बाद बेजोस की कुल नेटवर्थ 150 अरब डॉलर हो गई है। 

बता दें कि भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की दौलत का एक बड़ा हिस्सा अडानी समूह के पास सार्वजनिक हिस्सेदारी से प्राप्त होता है। मार्च 2022 स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन जैसे क्षेत्रों में गौतम अडानी 75 फीसदी के भागीदारी है। वहीं टोटल गैस के 37 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र के 65 फीसदी और अडानी ग्रीन एनर्जी के 61 प्रतिशत मालिक हैं।  

गौतम अदानी ने 1988 में अपना निर्यात व्यवसाय शुरू किया था। 1995 में, उन्होंने गुजरात के मुंद्रा में एक वाणिज्यिक शिपिंग पोर्ट बनाने और संचालित करने का सफलतापूर्वक कार्य किया, जो आगे चलकर भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह बन गया। उसी समय, अडानी ने भारत और विदेशों में ताप विद्युत उत्पादन और कोयला खनन में भी विस्तार किया।

ये भी देखें 

SC की हिजाब पर अहम टिप्पणी, स्कूलों को अपना ड्रेस तय करने का अधिकार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें