28.8 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमलाइफ़स्टाइलपीएम मोदी 72 की उम्र में कहां से लाते है एनर्जी?

पीएम मोदी 72 की उम्र में कहां से लाते है एनर्जी?

पीएम मोदी की स्फूर्ति और फिटनेस हर किसी के लिए प्रेरणास्त्रोत

Google News Follow

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को पूरे 72 साल के हो गए है। हालांकि उनकी स्फूर्ति और फिटनेस इस उम्र में भी हर किसी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। अक्सर देखा गया है कि एक योग्य पीएम के अलावा मोदी अपनी दिनचर्या से लेकर खाने-पीने की आदतों की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहे हैं।  

हम सभी को पता है कि पीएम मोदी योग के समर्थक हैं। योग ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। बता दें कि पीएम मोदी अपने दिन की शुरूआत सुबह की सैर और मेडिटेशन के साथ करते हैं। इसके साथ ही उनकी दिनचर्या का हिस्सा योगासन, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार है, और यहीं उनकी फिटनेस और स्फूर्ति का सबसे बड़ा राज है।   

नरेंद्र मोदी की डाइट हमेशा से ही चर्चा में रही है। पीएम मोदी अपने खानपान को लेकर काफी सख्त हैं जिसके बदौलत वह मसालेदार खाने से दूर ही रहते हैं। वहीं गुजराती खाने और खिचड़ी नरेंद्र मोदी की पसंदीदा डिश है। साथ ही दही उनकी डाइट में हर दिन शामिल रहती है। कभी- कभी वह अपनी डाइट में पराठा और हिमाचल प्रदेश के मशरूम को भी शामिल करते हैं।    

वहीं उन पर लिखी किताब ‘नरेंद्र मोदी- द मैन’ में उनके शौक और कपड़ों के बारे में बताया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कलाई घड़ियों और फाउंटेन पेन का भी काफी शौक है। नरेंद्र मोदी शुरूआती दिनों से ही खुद को अच्छे कपड़ों में रखना पसंद करते हैं। वहीं उनके हाफ स्लीव वाले कुर्ते की डिजाइन को लेकर हमेशा से ही जनता उनकी फैन रही है।   

ये भी देखें 

अब सौरभ गांगुली और जय शाह 2025 तक बने रहेंगे अपने पद पर  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें