27.9 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमस्पोर्ट्सअब सौरभ गांगुली और जय शाह 2025 तक बने रहेंगे अपने पद...

अब सौरभ गांगुली और जय शाह 2025 तक बने रहेंगे अपने पद पर  

सुप्रीम कोर्ट ने ने कहा  एक कार्यकाल नहीं दो कार्यकाल के बाद लागू होगा कूलिंग ऑफ़ पीरियड  

Google News Follow

Related

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह को बड़ी राहत दी है।सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से दोनों अधिकरी तीन साल और अपने पद पर बने रह सकते हैं। कोर्ट ने बुधवार को बीसीसीआई से जुडी एक याचिका सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। एक तरह से ऐसा भी कहा जा सकता है कि सौरभ गांगुली और जय शाह के कार्यकाल पर अभी कोई संकट के बादल नहीं हैं।

याचिका की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बीसीसीआई के एक कार्यकाल के बाद कूलिंग ऑफ़ पीरियड की कोई जरुरत नहीं हैं। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि दो कार्यकाल के बाद ऐसा करना जरुरी होगा। इस फैसले के बाद सौरभ गांगुली और जय शाह तीन साल तक और अपने पद पर रह सकते हैं।

गौरतलब है कि सौरभ गांगुली 23 अक्टूबर 2019 में बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभाला था जबकि जय शाह 24 अक्टूबर 2019 को सचिव का पद संभाले थे। दोनों अधिकारियों का कार्यकाल अक्टूबर में खत्म हो रहा है। जिससे पर बीसीसीआई ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई करने मांग की थी।

अब दोनों बीसीसीआई अधिकारी अपने अपने पद पर 2025 तक बने रह सकते हैं। हालांकि कोर्ट का यह फैसला बोर्ड के अधिकारियों के लिए ही नहीं हैं बल्कि यह राज्य एसोसिएशन के सभी अधिकारियों पर भी लागू होगा।
ये भी पढ़ें 

टी 20 वर्ल्ड कप: नई जर्सी के साथ उतरेगी टीम इंडिया 

आर्थिक अपराध शाखा की पूछताछ में झूठ और फरेब का होगा राज फाश?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें