29.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपिछले 59 महीनों के मुकाबले और भी अच्छे रिजल्ट; आम आदमी की...

पिछले 59 महीनों के मुकाबले और भी अच्छे रिजल्ट; आम आदमी की महंगाई कम!

रिपोर्ट के अनुसार ग्राहक कीमत निर्देशांक के सभी समूहों में मुद्रास्फिती की कमी देखी गई है। हालाँकी, सब्जियां, फल और मसलों में मुद्रास्फीति की गिरावट लक्षणीय रही।

Google News Follow

सांख्यिकी मंत्रालय के अनुसार जुलाई महीने में ग्राहक कीमत निर्देशांक की महंगाई दर में लक्षणीय गिरावट हुई है। सोमवार (12 अगस्त) को पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 वर्षों में यह सबसे कम महंगाई दर है। फ़िलहाल अर्बन इंफ्लेशन को देखे तो यह 2.98 प्रतिशत तो रुरल इंफ्लेशन 4.10 प्रतिशत है।

रिपोर्ट के अनुसार ग्राहक कीमत निर्देशांक के सभी समूहों में मुद्रास्फिती की कमी देखी गई है। हालाँकी, सब्जियां, फल और मसलों में मुद्रास्फीति की गिरावट लक्षणीय रही। ऑल इंडिया कंज्यूमर फ़ूड प्राइज इंडेक्स (CFPI) की के अनुसार जून 2023 के मुकाबले जुलाई 2024 का फ़ूड इंफ्लेशन काफी कम है, जबकि वार्षिक फ़ूड इंफ्लेशन देशभर में 5.42 प्रतिशत है। फ़ूड इंफ्लेशन की बात करें तो वार्षिक दर के अनुसार, रुरल इंफ्लेशन 5.89 प्रतिशत और अर्बन इंफ्लेशन 4.63 प्रतिशत बताया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है की महंगाई में हो रही गिरावट रिजर्व बँक ऑफ़ इंडिया के लिए राहत का काम करेगी। विशषेज्ञों को आशा है, की इस बार गिरावट के चलते आरबीआई अपने रेट अगली क्वाटर के लिए कम कर देंगे। वहीं आरबीआई ने पिछले सप्ताह अपनी बात रखकर इशारा दिया था की अच्छी बारिश के चलते खाद्य सामग्री की महंगाई में राहत की अपेक्षा की जा सकती है। साथ ही अनाज के बफर स्टॉक में भी बढ़ोतरी के चलते जुलाई से फ़ूड इंफ्लेशन में राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

मालदा: आत्मरक्षा में बीएसएफ जवान ने किया फायर; बांग्लादेशी तस्कर की मौत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें