30.7 C
Mumbai
Saturday, June 13, 2026
होमन्यूज़ अपडेटहुंडई ने 2.4 लाख रुपए तक घटाए गाड़ियों के दाम !

हुंडई ने 2.4 लाख रुपए तक घटाए गाड़ियों के दाम !

GST 2.0 का असर

Google News Follow

Related

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 2.0 के लागू होने से ऑटोमोबाइल सेक्टर में ग्राहकों को बड़ी राहत मिलने लगी है। इसी कड़ी में हुंडई मोटर इंडिया ने रविवार को घोषणा की कि वह जीएसटी दरों में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को देगी। कंपनी ने बताया कि उसकी कारों की कीमतों में 2.4 लाख रुपए तक की कमी की गई है। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी, जब देशभर में संशोधित जीएसटी दरें प्रभावी हो जाएंगी।

कंपनी के मुताबिक, ग्रैंड आई10 निओस की कीमत 73,808 रुपए तक घटेगी, जबकि आई20 मॉडल में 98,053 रुपए तक की कमी होगी। आई20 एन लाइन की कीमतों में 1,08,116 रुपए तक की कमी आएगी। इसी तरह, ऑरा की कीमत 78,465 रुपए और वरना की कीमत 60,640 रुपए तक कम होगी।

एसयूवी सेगमेंट में भी ग्राहकों को फायदा मिलेगा। एक्सटर की कीमत 89,209 रुपए तक घटाई गई है। वेन्यू और वेन्यू एन लाइन की कीमतें क्रमशः 1,19,390 रुपए और 1,23,659 रुपए तक कम हो जाएंगी। सबसे बड़ी राहत कंपनी की लग्जरी एसयूवी ट्यूसॉन में देखने को मिलेगी, जिसकी कीमतें 2,40,303 रुपए तक घटा दी गई हैं।

हुंडई से पहले टाटा मोटर्स, महिंद्रा, टोयोटा और रेनॉल्ट जैसी बड़ी कंपनियां भी जीएसटी कटौती के चलते कीमतों में कमी का ऐलान कर चुकी हैं।

दरअसल, सरकार ने जीएसटी 2.0 के तहत टैक्स स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां चार स्लैब (5%, 12%, 18% और 28%) थे, अब इसे घटाकर केवल दो स्लैब — 5% और 18% कर दिया गया है। नई दरें 22 सितंबर से पूरे देश में लागू हो रही हैं।

सरकार ने छोटे और मिड-साइज वाहनों को राहत देने के लिए विशेष रूप से टैक्स कम किया है। अब 1200 सीसी और 4 मीटर तक की पेट्रोल, पेट्रोल हाइब्रिड, एलपीजी और सीएनजी कारों पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। वहीं, 1500 सीसी और 4 मीटर तक की डीजल और डीजल हाइब्रिड कारों पर भी टैक्स 28% से घटकर 18% हो गया है।

इसके साथ ही, 350 सीसी तक की मोटरसाइकिल, तिपहिया वाहन और ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स पर भी जीएसटी दर 28% से घटाकर 18% कर दी गई है।

सरकार के इस फैसले को ऑटो सेक्टर के लिए बड़ा बूस्टर माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि टैक्स कटौती से गाड़ियों की बिक्री बढ़ेगी और ग्राहकों की जेब पर बोझ कम होगा।

यह भी पढ़ें:

भारत-ब्राह्मणों पर टिप्पणी से घिरे पीटर नवारो, एक्स फैक्ट-चेक का खुलासा!

चंद्रग्रहण सूतक काल में इष्ट देव का जाप करें, मिलेगी कृपा : पंडित विवेक मिश्रा!

पाकिस्तान में बाढ़ से 4.1 करोड़ लोग प्रभावित, पंजाब में अब तक 56 ने गंवाई जान!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,372फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें