27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटइंडिगो संकट: आज 600 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली सहित बड़े शहरों...

इंडिगो संकट: आज 600 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली सहित बड़े शहरों में हड़कंप

Google News Follow

इंडिगो का संचालन संकट शुक्रवार (5 दिसंबर)को और गंभीर हो गया, जब देशभर में 600 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद सबसे ज़्यादा प्रभावित रहे, जहां यात्रियों की भारी भीड़ एयरपोर्ट्स पर फंसी रही और सफर की योजनाएं बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गईं।

दिल्ली एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, राजधानी में इंडिगो की सभी 235 उड़ानें शनिवार(6 दिसंबर) 12 बजे रात तक रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि संचालन में चुनौतियों के चलते डॉमेस्टिक उड़ानों पर असर पड़ा है और यात्रियों से अनुरोध किया गया कि वे रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट स्थिति जांच लें।

मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार (5 दिसम्बर)सुबह से इंडिगो की 104 उड़ानें (53 प्रस्थान, 51 आगमन) रद्द की गईं, जिससे संचालन पर भारी दबाव पड़ा। बेंगलुरु में 52 आगमन और 50 प्रस्थान रद्द रहे, जबकि हैदराबाद में 61 आगमन और 71 प्रस्थान रद्द हुए।

पुणे एयरपोर्ट ने 32 उड़ानें (रात 12 से सुबह 8 बजे तक) रद्द होने की पुष्टि की, और एक नागपुर से आने वाली उड़ान को हैदराबाद डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, कई इंडिगो विमान क्रू उपलब्थता के इंतजार में ग्राउंड पर खड़े रहने से पार्किंग बे में भीड़भाड़ हो गई, जिसका असर अन्य एयरलाइनों पर भी पड़ा।

कोलकाता एयरपोर्ट में बुधवार (3 दिसंबर) से शुक्रवार के बीच कुल 468 उड़ानों में से 320 में देरी और 92 रद्द की गईं। तिरुवनंतपुरम में पिछले दो दिनों में देरी और रद्द उड़ानों की संख्या बढ़ती रही शुक्रवार को 3 आगमन और 3 प्रस्थान देरी से हुए, जबकि 2 आगमन और 2 प्रस्थान रद्द हुए।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो ने 50 प्रस्थान और 36 आगमन रद्द किए। कश्मीर क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा, श्रीनगर और जम्मू में कुल 17 उड़ानें रद्द हुईं। श्रीनगर में 10 और जम्मू में 7 उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। जयपुर एयरपोर्ट पर 11 आगमन और 7 प्रस्थान में देरी हुई, जबकि 18 आगमन और 16 प्रस्थान रद्द किए गए।

गुरुवार शाम को एयरलाइन ने नेटवर्क-स्तरीय अव्यवस्था के लिए यात्रियों और उद्योग साझेदारों से औपचारिक माफी मांगी।
उसने कहा कि उसकी टीमें MOCA, DGCA, BCAS, AAI और एयरपोर्ट ऑपरेटरों के साथ मिलकर प्रभाव कम करने और संचालन सामान्य करने में जुटी हैं।

X पर जारी एक संदेश में एयरलाइन ने कहा,“ इंडिगो असुविधा के लिए बहुत अफ़सोस प्रकट करता है और हम जल्द से जल्द ऑपरेशंस को स्टेबल और बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से कमिटेड हैं”

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू की समीक्षा बैठक में एयरलाइन ने स्वीकार किया कि नए Flight Duty Time Limitations (FDTL) नियम, जो पायलटों की ड्यूटी घंटों को सीमित करते हैं और विश्राम समय बढ़ाते हैं। मौजूदा क्रू कमी के दौरान अतिरिक्त दबाव पैदा कर रहे हैं। एयरलाइन ने संचालन स्थिर करने के लिए नियमों में आंशिक ढील की मांग की है।

यह भी पढ़ें:

आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार!

अमेरिका चीन चुनौती के बीच भारत को एआई साझेदार मानता!

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की सभी उड़ानें आधी रात तक रद्द; राहुल गांधी के सरकार की नीति पर आरोप

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें