29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटइंडिगो फ्लाइट संकट: DGCA ने क्रू आराम नियमों में दी ढील, अव्यवस्था...

इंडिगो फ्लाइट संकट: DGCA ने क्रू आराम नियमों में दी ढील, अव्यवस्था पर काबू की कोशिश

Google News Follow

देश की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन इंडिगो में लगातार तीसरे दिन जारी भारी अव्यवस्था के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने क्रू आराम संबंधी नियमों में तत्काल प्रभाव से महत्वपूर्ण ढील दे दी है। शुक्रवार(5 दिसंबर) को इंडिगो द्वारा 700 से अधिक उड़ानें रद्द किए जाने और देशभर के प्रमुख हवाई अड्डों पर यात्रियों की भीड़ व अफरातफरी के बाद यह कदम उठाया गया। DGCA ने वह प्रावधान वापस ले लिया है जिसमें कहा गया था कि क्रू या पायलट की छुट्टियों को साप्ताहिक विश्राम के रूप में नहीं गिना जा सकता। यह नियम नए फ़्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) का हिस्सा था, जिसकी वजह से एयरलाइंस को रोस्टर तैयार करने में भारी कठिनाइयाँ आ रही थीं।

DGCA ने अपने आदेश में कहा कि कई एयरलाइनों की ओर से संचालन की निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने की मांग के बाद इस प्रावधान को वापस लिया गया है। नियामक ने स्पष्ट किया कि “यह निर्देश कि किसी भी प्रकार की छुट्टी को साप्ताहिक आराम का विकल्प नहीं माना जाएगा, तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।” यह ढील सभी एयरलाइनों पर लागू होगी, लेकिन इससे सबसे अधिक राहत इंडिगो को मिलने की संभावना है, जो पिछले कुछ दिनों में क्रू की भारी कमी से जूझ रही है।

IndiGo flight

नए FDTL नियम लागू होने के बाद बड़ी संख्या में पायलटों और क्रू के शेड्यूल में व्यवधान उत्पन्न हुआ था, जिसके कारण इंडिगो के परिचालन पर गंभीर प्रभाव पड़ा। इंडिगो एयरलाइन डॉमेस्टिक हवाई यातायात में 60% से अधिक हिस्सेदारी रखती है और पिछले कुछ दिनों में सैकड़ों उड़ानें रद्द या विलंबित कर चुकी है, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

सरकार और DGCA को उम्मीद है कि क्रू आराम नियमों में यह आंशिक ढील एयरलाइनों को अतिरिक्त रोस्टर लचीलापन देगी और अगले कुछ दिनों में स्थिति में सुधार आना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:

रुसी रोसाटॉम से कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट को मिली पहली परमाणु ईंधन की खेप

सेबी ने फिनफ्लुएंसर अवधूत साठे पर बड़ी कार्रवाई, 546 करोड़ रुपये जब्त

“भारत न्यूट्रल नहीं, शांति के पक्ष में खड़ा है”

पुणे के दो वैज्ञानिकों ने ख़ोज निकाली पृथ्वी से 12 अरब साल पुरानी अलकनंदा गैलैक्सी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें