28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटउत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में सहयोग देने को तैयार इसरो, 55...

उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में सहयोग देने को तैयार इसरो, 55 से ज्यादा क्षेत्रों में सक्रिय

सैटेलाइट डेटा से फसल की पैदावार का अनुमान लगाया जा सकता है और बीमा दावों की जांच आसानी से हो सकती है। इससे किसानों को समय पर मदद मिल सकेगी।

Google News Follow

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अब केवल अंतरिक्ष मिशनों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह देश के विकास के लिए 55 से अधिक क्षेत्रों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। मौसम पूर्वानुमान, कृषि, आपदा प्रबंधन, शिक्षा और तकनीकी नवाचार जैसे अहम क्षेत्रों में इसरो ने राज्य सरकारों के साथ सहयोग बढ़ाने की पहल की है। इसी कड़ी में इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने उत्तर प्रदेश को लेकर अपनी योजनाओं और विजन पर विस्तार से बात की।

वी. नारायणन ने बताया कि इसरो के सैटेलाइट डेटा से मौसम की भविष्यवाणी को और सटीक बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से जान-माल का नुकसान एक गंभीर समस्या है। इसरो राज्य सरकार के साथ मिलकर बिजली गिरने की सटीक भविष्यवाणी करने की दिशा में काम कर सकता है, ताकि समय रहते अलर्ट जारी किया जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

खेती के क्षेत्र में भी इसरो बड़ी भूमिका निभा सकता है। नारायणन ने कहा, “सैटेलाइट डेटा से फसल की पैदावार का अनुमान लगाया जा सकता है और बीमा दावों की जांच आसानी से हो सकती है। इससे किसानों को समय पर मदद मिल सकेगी।” इसके अलावा खाद्य सुरक्षा, जल संसाधन प्रबंधन और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में भी अंतरिक्ष तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

इसरो के प्रयासों से वर्तमान में 8,700 ट्रेनें रियल-टाइम निगरानी प्रणाली से जुड़ी हैं। वहीं, समुद्री तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए एक विशेष नेविगेशन ऐप विकसित किया जा रहा है, जिससे मछुआरे समुद्र में अपनी स्थिति पहचान सकेंगे और गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने से बचेंगे। जल्द ही यह ऐप पूरे देश में लागू किया जाएगा।

पिछले चार महीनों में इसरो ने देशभर के राज्यों के अधिकारियों और विभागों से बातचीत की है। कृषि, शिक्षा, शहरी विकास, खनन और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों से मिले सुझावों के आधार पर इसरो अगले 10-15 साल का विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रहा है। प्रधानमंत्री की मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा।

इसरो अध्यक्ष ने बताया कि संगठन कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। हाल ही में एक विमान का सफल परीक्षण किया गया है। तीन मानव रहित मिशनों की योजना बनाई गई है—पहला इस साल दिसंबर में होगा, जबकि बाकी दो अगले साल पूरे किए जाएंगे। इसके बाद 2027 की पहली तिमाही में मानव मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली-NCR में बारिश से हवाई और जमीनी यातायात प्रभावित, 170 से ज्यादा उड़ानें लेट!

डायमंड लीग फाइनल: कठिन दिन के बावजूद नीरज चोपड़ा ने कायम रखी टॉप-2 में जगह!

धौलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किए ADG साहब, फर्जी वर्दी पहनकर झाड़ रहे थे रौब !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें