29.3 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदिल्ली-NCR में बारिश से हवाई और जमीनी यातायात प्रभावित, 170 से ज्यादा...

दिल्ली-NCR में बारिश से हवाई और जमीनी यातायात प्रभावित, 170 से ज्यादा उड़ानें लेट!

सड़कों पर भारी जाम

Google News Follow

शुक्रवार (29 अगस्त)सुबह दिल्ली और एनसीआर में हुई तेज बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। राजधानी में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी, जिसके चलते कई प्रमुख सड़कों पर भारी जाम लग गया। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर भी उड़ान संचालन प्रभावित हुआ और सुबह 11:30 बजे तक करीब 146 प्रस्थान और 30 आगमन वाली उड़ानों में देरी दर्ज की गई। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के अनुसार, औसतन उड़ानों की देरी का समय 28 मिनट तक रहा।

बारिश के कारण प्रगति मैदान, डिफेंस कॉलोनी, प्रीत विहार समेत कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी रहीं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक डीएनडी फ्लाईवे, मथुरा रोड, विकास मार्ग, आईएसबीटी, गीता कॉलोनी और राजाराम कोहली मार्ग जैसे बड़े रूट पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। बदरपुर से आश्रम तक लंबा जाम लगा, जिससे दफ्तर जाने वालों और स्कूल बसों को खासा समय लगा। ट्रैफिक पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर तैनात की गईं ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू रखी जा सके।

दिल्ली मेट्रो सेवाएं भी बाधित रहीं। डीएमआरसी की येलो लाइन पर विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय तक ट्रेनों में देरी हुई। इससे ऑफिस और स्कूल समय में यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (29 अगस्त) को दिल्ली के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पूर्व, मध्य, शाहदरा और पूर्वी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) और गाजियाबाद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ अलग-अलग श्रेणी के अलर्ट घोषित किए गए हैं।

इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी कि वे ट्रैफिक और मौसम की स्थिति को देखते हुए समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचे और अपनी फ्लाइट की जानकारी पहले से ऐप या वेबसाइट पर चेक कर लें। लगातार हो रही बारिश ने न सिर्फ सड़कों पर हालात बिगाड़े हैं बल्कि हवाई और मेट्रो सेवाओं को भी प्रभावित कर दिया है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें:

भारत-जापान संबंधों का सफर: 1952 से ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ तक

जापान में पीएम मोदी का अनोखा स्वागत: जापानी महिला ने सुनाया राजस्थानी भजन!

बाढ़ प्रभावित इलाकों में ‘स्वर्णिम यादें’: पंजाब के मंत्रियों का वीडियो वायरल, कांग्रेस का हमला

सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें