31 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका, ऑफिस असिस्टेंट समेत कई पदों...

बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका, ऑफिस असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती शुरू

बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई है।

Google News Follow

Related

बैंकिग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने ऑफिस असिस्टेंट समेत विभिन्न 3 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 19 अप्रैल है।

बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

बीओआई ने जिन 3 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें ऑफिस असिस्टेंट के 2 और चौकीदार/माली का 1 पद शामिल हैं। वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए ग्रेजुएशन और चौकीदार/माली पद के लिए उम्मीदवार का सातवीं पास होना जरूरी है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 12,000 से 27,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 19 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।

मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘बैंक ऑफ इंडिया, वित्तीय समावेशन विभाग, चौथी मंजिल, बैंक ऑफ इंडिया बिल्डिंग, नागपुर क्षेत्रीय कार्यालय, एस.वी. पटेल मार्ग, किंग्सवे, पोस्ट बॉक्स नंबर-04, नागपुर-440001’ पते पर डाक कर दें।

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड में खनन से आय, पहली बार 1200 करोड़ पार पहुंची

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें