28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअगले महीने से और महंगे हो जाएंगे घर

अगले महीने से और महंगे हो जाएंगे घर

 रेडी रेकनर रेट में बढ़ोतरी का भाजपा ने किया विरोध

Google News Follow

राज्य के महत्वपूर्ण शहरों में घर खरीदने का सपना देखने वालों को कीमतों में बढ़ोतरी का भारी नुकसान उठाना होगा।  क्योंकि1अप्रैल से राज्य सरकार रेडी रेकनर रेट 10 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि क्या जरूरतमंदों को घर खरीदने का अधिकार नहीं है।

राज्य सरकार महाराष्ट्र में रेडी रेकनर की दर बढ़ाने की योजना बना रही है।  इस फैसले से आम लोगों के अपने खुद के घर में रहने का सपना चकनाचूर होने की संभावना है। इस संबंध में राज्य के पूर्व ऊर्जा मंत्री और महाराष्ट्र भाजपा के महासचिव चंद्रशेखर बावनकुले ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह फैसला आम आदमी के साथ अन्याय है। बावनकुले ने कहा कि कोविड संकट के बाद निर्माण क्षेत्र में उथल-पुथल को दूर करने के लिए दर को नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। साथ ही रेट बढ़ाने की जगह इसे ठीक करने के तरीके में आई गड़बड़ी को खत्म करना भी जरूरी है।

राज्य सरकार के इस फैसले से मुंबई, पुणे, ठाणे और नागपुर समेत महाराष्ट्र के अन्य शहरों में घर और महंगे हो जाएंगे। इससे घर खरीदते समय चुकाई जाने वाली स्टांप ड्यूटी भी बढ़ जाएगी।  साथ ही कोरोना संकट के कारण दो साल के लिए स्थगित किया गया 1 प्रतिशत मेट्रो उपकर एक अप्रैल से लगाया जाएगा।  इसलिए यह पूरा फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है और आम आदमी को चिंता है कि यह एक बड़ा झटका होगा।

 ये भी पढ़ें 

 

​SC: कई राज्यों में मिल सकता है हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा

एक अप्रैल से महाराष्ट्र में सीएनजी सस्ती

Amarnath Yatra 2022: फिर से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, तारीखों का ऐलान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें