25 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमबिजनेसमुंबई-बर्मिंघम के बीच शुरू होगी हवाई सेवा?

मुंबई-बर्मिंघम के बीच शुरू होगी हवाई सेवा?

महाराष्ट्र सरकार केंद्र से करेगी अनुरोध

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार केंद्र से मुंबई और बर्मिंघम (इंग्लैंड) के बीच हवाई सेवा शुरू करने का अनुरोध करेगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, वेस्ट मिडलैंड्स के मेयर एंडी स्ट्रीट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में मुख्यमंत्री शिंदे से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में दोनों पक्षों के बीच निवेश और सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का निर्णय लिया गया। शिंदे ने प्रतिनिधि मंडल से राज्य में निवेश के अवसरों का पता लगाने का आग्रह भी किया।

बयान में कहा गया कि वेस्ट मिडलैंड्स इलेक्ट्रिक वाहनों का केंद्र है और महाराष्ट्र में निवेश का अवसर है। वहीं, स्ट्रीट ने कहा कि इसी तरह, अगर मुंबई से बर्मिंघम के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होती है, तो पर्यटन की बहुत गुंजाइश है।   शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही सीधी उड़ान सेवा शुरू करने के लिए केंद्र से आग्रह करेगी।

ये भी पढ़ें 

 

संजय राउत को जमानत मिलने पर उद्धव सेना ने कहा, ‘‘शेर लौट आया’’

संजय राउत ​के रिहा पर रोहित पवार ​का​​ ​ट्वीट​ !​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,079फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें