31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमबिजनेसबाजार पर टैरिफ के असर की चिंता नहीं? हरे निशान में खुला...

बाजार पर टैरिफ के असर की चिंता नहीं? हरे निशान में खुला शेयर बाजार

Google News Follow

वैश्विक बाजारों में अनिश्चितताओं और टैरिफ बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार (2 अप्रैल) को मजबूती के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 456.65 अंकों की बढ़त के साथ 76,481.16 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 102 अंकों की तेजी के साथ 23,268 पर पहुंच गया। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों में सकारात्मकता बनी हुई है।

बैंकिंग और आईटी सेक्टर की अगुवाई में बाजार में मजबूती देखने को मिली। निफ्टी बैंक में 0.67 प्रतिशत और निफ्टी आईटी में 0.65 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, रियल्टी और इन्फ्रा सेक्टर भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि पीएसयू बैंक, फार्मा और मेटल इंडेक्स में हल्की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के शुरुआती टॉप गेनर्स में इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक शामिल रहे, जबकि नेस्ले, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स और एसबीआई में कमजोरी देखी गई।

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत मिले हैं। एशियाई बाजारों में टोक्यो, सोल और हांगकांग गिरावट में रहे, जबकि शंघाई और बैंकॉक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार भी मिलेजुले रुझानों के साथ बंद हुए, जहां नैस्डैक में 0.87 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि डाओ जोंस मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, निफ्टी को 23,100 पर मजबूत समर्थन मिल सकता है, जबकि ऊपरी स्तर पर 23,300 और 23,500 के स्तर पर रुकावट देखने को मिल सकती है।

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार दूसरे दिन बिकवाली जारी रखी और 5,901 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,322 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जिससे बाजार को मजबूती मिली। कुल मिलाकर, बाजार में सकारात्मक धारणा बनी हुई है, और निवेशक टैरिफ के असर की चिंता को दरकिनार कर खरीदारी कर रहे है।

यह भी पढ़ें:

डोनाल्ड ट्रम्प का अनोखा विरोधी: संसद में नॉन-स्टॉप 25 घंटे भाषण देकर बनाया नया रिकॉर्ड !

ईरान के परमाणु स्थलों पर मंडरा रहा खतरा, ईरान की IAEA से गुहार

बिहार का पहला जनऔषधि केंद्र, जो जीवन के साथ बचाता है पैसे!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें