26.9 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमबिजनेसएडवांस बुकिंग के मामले में पठान सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

एडवांस बुकिंग के मामले में पठान सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

मुंबई में फैन ने पूरा थिएटर बुक किया।

Google News Follow

शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। सारे विवाद और बायकॉट ट्रेंड के बावजूद  फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग हुई है। 24 जनवरी की सुबह तक यह आंकड़ा 4.30 लाख के आसपास पहुंच गया। इसके साथ ही एडवांस बुकिंग के मामले में पठान सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है। वहीं इससे पहले इस तरह की ओपनिंग साउथ की फिल्म बाहुबली-2 को मिली थी।

मुंबई में शाहरुख के एक फैन ने 25 जनवरी के पहले शो के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया है। इसके टिकट एसिड सर्वाइवर लड़कियों और शाहरुख के फैंस को बांटे जाएंगे। बता दें कि  पठान की रिलीज के साथ देशभर के 25 ऐसे सिंगल स्क्रीन थिएटर दोबारा शुरू हो रहे हैं, जो कोरोना काल में बंद हो गए थे। हालांकि जिस तरह से पठान की एडवांस बुकिंग हुई है, इससे ये स्पष्ट हो गया है कि लंबे समय बाद किसी बॉलीवुड फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।

ट्रेड एनालिस्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार पठान की पहले दिन की कमाई 45 करोड़ के आसपास रह सकती है। पहले 2-3 दिनों में ही फिल्म 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छू लेगी। शाहरुख फिल्म पठान को अलग अदांज में प्रमोट कर रहे हैं। उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ की टीम को भी शो में आने से इनकार कर दिया और ‘बिग बॉस 16’ में भी उनके जाने की कोई उम्मीद नहीं है। फिल्म पठान  ये लगभग 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी, वहीं तमिल और तेलुगु की स्क्रीन्स मिलाकर ये लगभग 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी।

फिल्म पठान के कुछ सीन्स की शूटिंग बाइकल झील की सतह पर हुई है। ये पहली ऐसी फिल्म है, जिसकी शूटिंग यहां हुई है। इस झील की खासियत ये है कि दुनिया भर में मौजूद मीठे पानी का 20 फीसदी हिस्सा इस झील में पाया जाता है। इस झील की लंबाई करीब 636 किलोमीटर और गहराई करीब 1642 मीटर है। ये दक्षिण साइबेरिया में स्थित है।

फिल्म पठान के ‘बेशरम रंग’ सॉन्‍ग को 12 दिसंबर को रिलीज किया गया था। गाने में दीपिका पादुकोण भगवा रंग के बिकिनी में नजर आई थीं, जिसके बाद इस गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस गाने की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ी गई कि ये गाना ओरिजिनल नहीं बल्कि कॉपी किया हुआ है। वहीं पठान को लेकर कई राज्यों में भारी विरोध हुआ। मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में प्रदर्शन हुए। बिहार के मुजफ्फरपुर में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित पांच लोगों पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया।

ये भी देखें 

फिल्म ‘पठान’ ने विदेशों में एडवांस बुकिंग से करोड़ों कमाए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें