31 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटप्रधानमंत्री ने सराहा भारत में E20 का जोर; इथेनॉल ब्लेंडिंग से घटेगा...

प्रधानमंत्री ने सराहा भारत में E20 का जोर; इथेनॉल ब्लेंडिंग से घटेगा तेल आयात

अगर इथेनॉल ब्लेंडिंग नहीं होती, तो हमें 4.5 करोड़ बैरल तेल विदेशों से आयात करना पड़ता

Google News Follow

Related

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथेनॉल ब्लेंडिंग (E20) नीति को भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम बताया है। शनिवार (28 मार्च)को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पहल ने देश की विदेशी तेल पर निर्भरता कम करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का विशेष उल्लेख करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा,अगर इथेनॉल ब्लेंडिंग नहीं होती, तो हमें 4.5 करोड़ बैरल तेल विदेशों से आयात करना पड़ता और इस बात पर जोर दिया कि किसानों के योगदान से देश ने कीमती विदेशी मुद्रा की बड़ी बचत की है।

दौरान पश्चिम एशिया में तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। यह क्षेत्र भारत के कुल कच्चे तेल आयात का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा सप्लाई करता है, जिससे मौजूदा संकट का सीधा असर भारत पर पड़ रहा है।

भारत के इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम का उद्देश्य आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करना, विदेशी मुद्रा बचाना और कार्बन उत्सर्जन घटाना है। यह कार्यक्रम हाल के वर्षों में तेज़ी से आगे बढ़ा है। देश ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य तय समय से पांच साल पहले ही हासिल कर लिया। 1 अप्रैल से तेल विपणन कंपनियों के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में E20 पेट्रोल की आपूर्ति अनिवार्य कर दी गई है। सरकार ने 2030 तक इस हिस्सेदारी को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले दस वर्षों में इस नीति के चलते भारत ने लगभग 1.36 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचाई है। साथ ही, यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से वैश्विक संकट के बीच संयम और एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं एक बार फिर देशवासियों से आग्रह करता हूं कि हम इस संकट का सामना शांतिपूर्वक, धैर्य और एकता के साथ करें। यह वैश्विक संकट है, लेकिन हमें भारत के हितों को सर्वोपरि रखना होगा यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार ऊर्जा आपूर्ति को लेकर पूरी तरह सतर्क है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि देश में ईंधन की कोई कमी न हो। उन्होंने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से उत्पन्न चुनौतियों का पूरी मजबूती से सामना कर रहा है और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें:

कॉर्टिसोल बढ़ने से बिगड़ता तन-मन, जानें कैसे प्राकृतिक तरीकों से कम करें!

गर्मियों का सुपरफूड तरबूज: पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सेहत का खजाना!

गर्मियों में इलायची का कमाल: गले की खराश, मुंह के छाले में राहत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,950फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें