31 C
Mumbai
Saturday, March 7, 2026
होमबिजनेसभारत–अमेरिका व्यापार समझौते के बाद तेजी से उछला शेयर बाजार 

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के बाद तेजी से उछला शेयर बाजार 

सेंसेक्स 2,300 अंक उछला, निफ्टी 25,800 के पार

Google News Follow

Related

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते ने शेयर बाजार को महीनों बाद सबसे मजबूत प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार (३ फ़रवरी)को निवेशकों का रुख पूरी तरह बदलता दिखा और बेंचमार्क सूचकांकों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स करीब 2,300 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी में 700 अंकों की तेजी देखने को मिली। यह तेजी बाजार की धारणा में लौटे उत्साह का चिन्ह है।

सुबह करीब 9:31 बजे सेंसेक्स 2,291.17 अंक की बढ़त के साथ 83,966.99 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी50 702 अंक चढ़कर 25,790.40 के स्तर पर पहुंच गया। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत अमेरिकी टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना लंबे समय से बाजार पर दबाव बना रहा एक बड़ा मुद्दा था। जैसे ही यह अनिश्चितता खत्म हुई, बाजार की प्रतिक्रिया तत्काल और तीखी रही।

अमेरिका द्वारा चीन पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी टैरिफ में छूट के कारण शेयर बाजार में उत्साह देखने मिला है। भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के लिए निर्णायक मोड़ है।बहुप्रतीक्षित अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की घोषणा और अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% करने का निर्णय भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों के लिए निर्णायक साबित हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार समझौते में देरी ही एकमात्र महत्वपूर्ण कारक था जो बाजारों पर दबाव डाल रहा था।

इस समझौते का प्रभाव कई गुना होगा। अमेरिका को निर्यात में वृद्धि के कारण वित्त वर्ष 2027 में भारत की विकास दर बढ़कर लगभग 7.5 प्रतिशत हो जाएगी। कंपनियों की आय, जिसमें पहले से ही सुधार के संकेत दिख रहे हैं, वित्त वर्ष 2027 में बढ़कर लगभग 16-18% तक पहुंच सकती है। रुपये में भी तेजी से मजबूती आएगी।

बता दें कि घोषणा से पहले बाजार में भारी शॉर्ट पोजिशनिंग थी और अब स्पष्टता आने से तेज शॉर्ट कवरिंग हो रही है, जिससे तेजी को और बल मिल रहा है। बड़े शेयरों में विदेशी निवेशकों की वापसी से बैंकिंग, एनबीएफसी, टेलीकॉम, कैपिटल गुड्स और आईटी जैसे सेक्टरों में मजबूती आएगी, जबकि टेक्सटाइल शेयरों पर खास नजर रहेगी।

तकनीकी संकेत भी इस तेजी का समर्थन कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने अहम सपोर्ट स्तरों को परखा और वहीं से जोरदार वापसी की। निफ्टी ने दिन के निचले स्तर से 400 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई, जबकि सेंसेक्स 1,300 अंकों से अधिक चढ़ा।

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा माहौल में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति ज्यादा उपयुक्त दिख रही है। व्यापार समझौते से बड़ा अवरोध हटने, विदेशी निवेश में सुधार, मजबूत होती आय और तकनीकी संकेतों के मेल से बाजार एक लंबी और टिकाऊ तेजी के चरण में प्रवेश करता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें:

निपाह वायरस की रोकथाम के लिए म्यांमार के यांगून एयरपोर्ट पर जांच कड़ी!

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 100 देशों के 500 से अधिक स्टार्टअप्‍स हिस्सा लेंगे!

भारत-US व्यापार समझौता: भारत को टैरिफ में चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश से ज्यादा छूट

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,040फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें