ईरान-अमेरिका शांति वार्ता विफलता का भारतीय शेयर बाजार पर असर, सेंसेक्स 1400 अंक से अधिक टूटा

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता विफलता का भारतीय शेयर बाजार पर असर, सेंसेक्स 1400 अंक से अधिक टूटा

The failure of Iran-US peace talks impacted the Indian stock market, with the Sensex falling by more than 1,400 points.

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर नज़र आ रहा है। रविवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आयोजीत अमेरिका-ईरान के बीच ‘युद्धविराम’ के लिए शांति वार्ता विफल होने का असर आज शेयर बाजार पर दिखाई दे रहा है। सोमवार (13 अप्रैल)को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 1,406.05 अंक या 1.81% गिरकर 76,144.20 पर आ गया, जबकि NSE निफ्टी 411.75 अंक या 1.71% टूटकर 23,638.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

सुबह बाजार खुलते ही दबाव साफ नजर आया। सेंसेक्स 76,134.32 के स्तर पर 1,415.93 अंक की गिरावट के साथ खुला, वहीं निफ्टी 23,571.15 पर 479.45 अंक फिसल गया। बाजार में यह गिरावट मुख्य रूप से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण आई है।

ब्रेंट क्रूड की कीमत 101.86 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जबकि बाद में यह 103 डॉलर के पार चली गई। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड भी करीब 104 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद आई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों के आसपास नौसैनिक नाकाबंदी लागू करेगा। उन्होंने कहा, “तुरंत प्रभाव से, यूनाइटेड स्टेट्स नेवी…स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में घुसने या निकलने की कोशिश करने वाले सभी जहाज़ों को ब्लॉक करने का प्रोसेस शुरू करेगी।” इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “कोई भी ईरानी जो हम पर या शांतिपूर्ण जहाजों पर गोली चलाएगा, उसे नरक में उड़ा दिया जाएगा!”

ईरान की ओर से भी कड़ा रुख अपनाया गया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर उसका पूर्ण नियंत्रण है और सभी समुद्री गतिविधियां उसकी निगरानी में हैं। इस बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक तेल आपूर्ति पर पड़ने की आशंका है, जिससे बाजारों में घबराहट बढ़ गई है।

दौरान सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी सेक्टर लाल निशान में खुले। निफ्टी पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स में 3% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि ऑटो, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर 2% से ज्यादा टूटे।

कंपनी स्तर पर भी भारी दबाव दिखा। इंडिगो के शेयर शुरुआती कारोबार में 6% से अधिक गिर गए, जबकि ज्योति सीएनसी के शेयरों में 11% से ज्यादा की तेज गिरावट आई। व्यापक बाजार में भी कमजोरी रही, जहां निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.28% और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.60% नीचे रहा। इस बीच, भारतीय रुपया भी कमजोर हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 57 पैसे गिरकर 93.30 पर खुला। इससे पहले शुक्रवार को यह 92.73 के स्तर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें:

झांसी: छात्राओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला कोचिंग शिक्षक गिरफ्तार, जांच जारी

पोषक तत्वों से भरपूर पेड़ों पर फलने वाली ‘जंगल जलेबी’, इम्युनिटी बूस्ट कर हड्डियों को बनाती है मजबूत

सुबह के नाश्ते में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? ऐसे करें बचाव

8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर क्या असर होगा?

Exit mobile version