12 टन ‘KitKat’ चॉकलेट उड़ा ले गए चोर; कंपनी बोली—“चोरों की पसंद लाजवाब”

Thieves stole 12 tons of KitKat chocolate; the company said, "The thieves' taste is amazing."

यूरोप में चॉकलेट चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां करीब 12 टन KitKat चॉकलेट से भरा ट्रक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। घटना के बाद चॉकलेट निर्माता Nestlé ने न सिर्फ जांच शुरू की है, बल्कि चोरों पर तंज कसते हुए उनकी पसंद की तारीफ भी की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह खेप 26 मार्च को इटली के एक फैक्ट्री से पोलैंड के डिस्ट्रीब्यूटर्स तक ले जाई जा रही थी। इस दौरान ट्रक रास्ते में ही गायब हो गया। चोरी हुए माल में करीब 4,13,793 यूनिट्स शामिल हैं, जिनका कुल वजन लगभग 12 टन बताया गया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा, “हम हमेशा लोगों को किटकैट के साथ ब्रेक लेने के लिए प्रेरित करते हैं, लेकिन लगता है कि चोरों ने इस संदेश को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया और 12 टन चॉकलेट के साथ ही ब्रेक ले लिया।”

Nestlé ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा, “हालांकि हम चोरों की बेहतरीन पसंद की सराहना करते हैं, लेकिन यह भी सच है कि कार्गो चोरी का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।”

चोरी हुई इस खेप में किटकैट की नई फॉर्मूला-1 थीम वाली चॉकलेट्स भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में लॉन्च किया गया था। ये खास डिजाइन की चॉकलेट्स रेस कार के आकार में बनाई गई हैं, जो ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही थीं।

कंपनी ने चेतावनी दी है कि चोरी हुई चॉकलेट्स अवैध बाजार में बेची जा सकती हैं। हालांकि, हर पैकेट पर मौजूद बैच कोड के जरिए इनकी पहचान की जा सकती है। कंपनी ने उपभोक्ताओं और विक्रेताओं से अपील की है कि वे संदिग्ध प्रोडक्ट मिलने पर तुरंत जानकारी दें।

कंपनी ने कहा, “हम स्थानीय प्रशासन और सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि इस घटना से उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा है और सप्लाई भी प्रभावित नहीं हुई है।”

 यह भी पढ़ें:

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान; बनी चौथी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म

1,000 से ज्यादा बम धमाकों की फर्जी धमकीयां भेजने वाला गिरफ्तार

₹80,000 करोड़ में 60 मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीद को रक्षा अधिग्रहण परिषद से मंजूरी

Exit mobile version